खबर

IBPS Clerk 2026: आवेदन करने का आज आखिरी मौका, 11,403 पदों पर होगी भर्ती, सिंतबर में है एग्जाम | IBPS Clerk 2026 last day apply recruitment exam scheduled for September


IBPS Clerk 2026: आवेदन करने का आज आखिरी मौका, 11,403 पदों पर होगी भर्ती, सिंतबर में है एग्जाम

प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को होगी.

IBPS Clerk 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की और से हाल ही में कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया था. कुल 11,403 पदों पर ये भर्ती की जानी है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक IBPS कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है, वो इस आखिरी मौके को हाथ से जाने न दें और तुंरत अप्लाई कर दें. यह भर्ती प्रक्रिया भाग लेने वाले बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए ‘कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस’ के तहत की जा रही है. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का फॉर्म भरा जा सकता है.

IBPS क्लर्क 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?

  1. IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं.
  2. यहां पर कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  4. पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें.
  5. डॉक्यूमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर, अपलोड करें.
  6. पेमेंट  का भुगतान करें.
  7. सभी जानकारी को ध्यान से देखें और एप्लीकेशन सबमिट करें.
  8. फॉर्म को डाउनलोड करके अपने पास रखें.

कितनी है फीस

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवेजन करते हुए 850 रुपये की फीस जाम करनी होगी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और पूर्व सैनिक को175 रुपये का भुगताव करना है. 

कब होगा एग्जाम

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) के नोटिस के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को होगी. प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर में जारी किया जाना है. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास होंगे उन्हें मुखय परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर, 2026 को होगी. एग्जाम से दो हफ्ते पहले मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं.

ये भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: बैंक क्लर्क के 11,403 पदों के Mains Exam पैटर्न में बड़ा बदलाव




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button