खबर

दिल्ली NCR में लौटी बारिश, यूपी, बिहार-झारखंड तक 4 दिन मॉनसून दिखाएगा तेवर, IMD का 14 राज्यों में अलर्ट | Rain in Delhi NCR brings Monsoon back in track check IMD Weather Updates Today on 20 august


नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में एक हफ्ते तक सूखे के बाद बारिश लौट आई है. अगले चार दिनों तक दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इलाकों में बारिश होती रहेगी. दिल्ली में कंझावला, पीतमपुरा, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में बारिश देखने को मिली. एनसीआर की बात करें तो बहादुरगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर के कुछ स्थानों पर हल्की रुक-रुक कर बारिश हुई. नोएडा, गाजियाबाद के इलाकों में कहीं कम कहीं ज्यादा बरसात हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों के बीच दिल्ली एनसीआर में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर में मानसून फिर सक्रिय होने का संकेत दिया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से लेकर यूपी-उत्तराखंड तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. मॉनसून की बारिश लाने वाली ट्रफ लाइन देश के मध्य और उत्तरी इलाकों से होकर गुजर रही है. इससे देश के 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश और कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड में भी पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली से लेकर देहरादून तक भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का भी यही हाल है.

दिल्ली एनसीआर में अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में  भारी से बहुत भारी बारिश कुछ इलाकों के लिए जारी की गई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में भी रेन अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी भोपाल समेत बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. भोपाल, उज्जैन, इंदौर, खंडवा समेत अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होगी. महाराष्ट्र के विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.

prayagraj Rain

बिहार-झारखंड में भी भारी बारिश

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. बंगाल और ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की गतिविधि जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें – अगस्त में ही क्यों रूठा मॉनसून, अल नीनो के असर क्या सितंबर में भी बारिश का सूखा, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक मौसम का हाल

ये भी पढ़ें – अगस्त-सितंबर में तरसाएगी बारिश, मॉनसून का दुश्मन अल नीनो सुपर एक्टिव, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों पर संकट गहराएगा

 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button