खबर

सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए | saap ko ghar se kaise bhagaye | saap ko bhagane ki dawa


Snake Home Prevention Tips: बरसात के मौसम में सांपों का आतंक बढ़ जाता है. आए दिन सर्पदंश की खबरें सुनने को मिलती हैं. बारिश की वजह से जब सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में हमारे घरों, बगीचों और यहां तक कि बाथरूम तक में घुस आते हैं. कुछ सांप बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं. वे सिर्फ रात में ही एक्टिव होते हैं और चुपके से घर में आ बैठते हैं. ऐसे में सावधान रहना जरूरी है. अगर सांप को देखकर या उसका नाम सुनकर आपके भी हाथ-पैर फूल जाते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर घर में सांप के आने का खतरा काफी कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि सांपों को घर से दूर कैसे रखा जा सकता है.

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: Pixabay

टॉयलेट जाने से पहले ये गलती कभी न करें

आजकल सबसे ज्यादा मामले बाथरूम या कमोड (टॉयलेट सीट) में सांप छिपे होने के आते हैं. ठंडी जगह होने के कारण सांप अकसर पाइप के रास्ते टॉयलेट में आकर बैठ जाते हैं. ऐसे में जब भी टॉयलेट इस्तेमाल करने जाएं, तो पहले हमेशा एक बाल्टी पानी डालें या फ्लश चलाएं. सीट पर बैठने से पहले कमोड के अंदर और बाथरूम के कोनों में अच्छी तरह नजर जरूर दौड़ा लें. जरा सी सावधानी बड़े खतरे से बचा सकती है.

सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए?

आपके घर में सांप घुस गया है और आप उसको किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने के लिए गोबर के कंडे (उपले), पुराने सूती कपड़े या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें.  दरअसल सांपों को घुटन और तेज धुआं बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे वह छ‍िपने की जगह से बाहर निकल आते हैं. 

Add image caption here

Add image caption here

रात के साइलेंट किलर कॉमन करैत से सावधान रहें 

बारिश के दिनों में ‘कॉमन करैत’ (Common Krait) सांप से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. यह सांप बिल्कुल काले रंग का होता है और इसके शरीर पर सफेद रंग की पतली-पतली धारियां (Stripes) होती हैं. यह सांप दिनभर आराम करता है और सिर्फ रात के अंधेरे में शिकार के लिए निकलता है. यह अक्सर रात में फर्श पर या नीचे जमीन पर सो रहे लोगों के बिस्तर में घुस जाता है. इसलिए बारिश के मौसम में हमेशा चारपाई या पलंग पर सोएं और हो सके तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

Latest and Breaking News on NDTV

फिनाइल से सांप भागता है क्या?

जी हां, फिनाइल की बहुत तेज गंध से सांप दूर भाग जाते हैं या असहज महसूस करते हैं. दरअसल, सांपों की सूंघने की शक्ति और गंध के प्रति संवेदनशीलता बहुत तेज होती है, इसलिए काले फिनाइल या तेज महक वाले रसायनों की गंध उन्हें ब‍िल्‍कुल भी पसंद नहीं है. अगर आप अपने घर में फ‍िनाइल का पोंछा मारते हैं या बालकनी में फ‍िनाइल के पानी का छ‍िड़काव करते हैं, तो कभी भी सांप आपके घर नहीं आएंगे. 

Add image caption here

Add image caption here

घर में सांप को आने से रोकने के 5 असरदार तरीके

1. चूहों को घर से भगाएं

सांप बिना वजह किसी के घर में नहीं आता है, अगर उसे आपके घर में खाना जैसे चूहे, मेंढक या छिपने की जगह मिलेगी, तभी वह अंदर घुसेगा. सांप का सबसे पसंदीदा खाना चूहे होते हैं. अगर आपके घर में चूहे हैं, तो सांप उनके पीछे-पीछे जरूर आएगा, इसलिए सबसे पहले चूहों को भगाने का इंतजाम करें.

2. छेद और दरारें तुरंत बंद करें

दरवाजे के नीचे की खाली जगह, दीवारों के छेद, टूटी हुई खिड़कियां या ड्रेनेज पाइप, ये सभी सांपों के घर में घुसने के मेन गेट हैं. इन्हें सीमेंट, जाली या रबर से अच्छी तरह पैक कर दें. इससे घर सुरक्षित हो सकता है.

3. घर के आसपास सफाई रखें

अगर आपके घर के बाहर बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां, ईंटों का ढेर या कबाड़ पड़ा है, तो समझ लीजिए वो सांपों के छिपने की सबसे अच्छी जगह है. इसलिए अपने आंगन और घर के आसपास हमेशा सफाई रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

4. जूते-चप्पल झाड़कर पहनें

अक्सर लोग बाहर रखे जूतों में बिना देखे पैर डाल देते हैं. सांप कई बार जूतों के अंदर जाकर बैठ जाते हैं और पैर डालते ही काट लेते हैं. इसलिए जूते या चप्पल पहनने से पहले उन्हें उल्टा करके झाड़ लें.

5. तेज महक वाली चीजों का इस्तेमाल

सांपों को तेज महक बिल्कुल पसंद नहीं होती है. आप घर की नालियों और बाउंड्री के पास फिनाइल (Phenyl), मिट्टी का तेल या कार्बोलिक एसिड का छिड़काव कर सकते हैं. इससे सांप घर से दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें:- गर्दन और पीठ के मैल को साफ करने की आसान टिप्स, घर पर बनाएं बेसन-दही का नेचुरल क्लींजर

यह भी पढ़ें:- Parents से हर समय बहस होती रहती है? टीनएजर इन 5 आसान तरीकों से अपने रिश्ते को बना सकते हैं बेहतर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button