खबर

IIT मद्रास से पढ़ाई और UPSC में 16वीं रैंक, टॉपर टीना डाबी की बैचमेट IAS अनन्या दास की कहानी | IAS Ananya Das batchmate UPSC topper Tina Dabi divorce Abdul Akhtar love success story



IAS अनन्या दास ने UPSC सिविल सेवा एग्जाम के पहले ही प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी. जिसके साथ ही ओडिशा की स्टेट टॉपर बनी थी.  मई 1992 में पश्चिम बंगाल में जन्मीं IAS अनन्या दास अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में अधिक रहती हैं. IAS अनन्या दास उसी बैच की अधिकारी हैं जिसमें टॉपर टीना डाबी थीं. अनन्या दास का जन्म पश्चिम बंगाल में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, उनके पिता बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे. उन्होंने IIT मद्रास से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की, इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री ली. सिविल सर्विस में आने से पहले उन्होंने ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी की थी और RBI में इंटर्नशिप भी की. 

UPSC एग्जाम में आए थे कितने नंबर?

अनन्या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से थीं. लेकिन उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस (PSIR) को चुना था. उन्होंने लगातार तैयारी की और अपने पहले ही अटेंप्ट में देश की टॉप-20 लिस्ट में जगह बनाई.  उन्होंने PSIR में 293 अंक हासिल किए थे. पेपर 1 में उनके 136 नंबर और पेपर 2 में 157 नंबर आए थे.  वहीं प्रारंभिक परीक्षा में उनके 134 नंबर आए थे.

ट्रेनिंग के बाद अनन्या दास को गुजरात कैडर मिला था. हालांकि जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपना कैडर ओडिशा करवा लिया था. उनके पहले पति IAS मोहम्मद अब्दुल अख्तर थे. उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी.

चंचल राणा से रचाई दोबारा शादी

कुछ समय बाद अनन्या दास इस दर्द से उभरी और जिंदगी को दूसरा मौका दिया. अनन्या दास की दोस्ती IAS अधिकारी चंचल राणा से हुई. चंचल राणा के साथ ये दोस्ती जल्द ही प्यार और शादी के रिश्ते में बदल गई. अनन्या दास ने 2023 में 2014 बैच के IAS अधिकारी चंचल राणा से शादी की. अब दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

कौन हैं IAS चंचल राणा

IAS चंचल राणा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं. NIT सिलचर के छात्र रहे हैं. साल 2014 बैच के IAS अधिकारी चंचल राणा ने  UPSC CSE में शानदार प्रर्दशन करते हुए AIR 7 हासिल की थी.

IAS अनन्या दास सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है और इसके अलावा  खाने-पीने की भी शौकीन हैं. इस समय वो ओडिशा सरकार में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

ये भी पढ़ें – हिमाचल सरकार घटाएगी IAS, IPS और IFS अधिकारियों की संख्या, जानें किन राज्यों में सबसे ज्यादा अधिकारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button