खबर

Jio का नया पैंतरा, 300 रुपये वाला Prime Membership फिर लॉन्च, 1 साल तक पुराने दाम पर करवा पाएंगे रिचार्ज | jio-prime-membership-relaunch rs 300-price-lock-benefits-2027



Jio ने भारत में Jio Prime Membership को दोबारा लॉन्च किया है. 300 रुपये के इस मेंबरशिप प्लान के साथ Jio ग्राहक अपने मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत को एक साल तक लॉक कर सकते हैं. यानी अगर Jio भविष्य में अपने रिचार्ज प्लान महंगे करता है, तो Prime सदस्य अपने मौजूदा प्लान को पुरानी कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे.

Jio Prime में कीमत लॉक करने के अलावा कैशबैक, प्रॉयोरिटी वाली कस्टमर सर्विस और नए Jio प्रोडक्ट और सर्विस की जल्दी एक्सेस जैसे फायदे भी मिलेंगे. हालांकि, कंपनी के इस कदम से यूजर्स खुश नहीं हैं और वे इसको कंपनी की दादागिरी बता रहे हैं. आइए पहले आपको इस प्लान के बारे में बता देते हैं. 

300 रुपये में मिलेगी एक साल की प्राइस गांरटी

Jio Prime Membership के लिए ग्राहकों को एक बार 300 रुपये का पेमेंट करना होगा. ये मेंबरशिप मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. वहीं अगर कोई ग्राहक अभी किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर का इस्तेमाल कर रहा है, तो वह अपना नंबर Jio में पोर्ट कराकर Jio Prime मेंबर बन सकता है.

इस मेंबरशिप का सबसे बड़ा फायदा Price Guarantee है. Jio के अनुसार, Prime सदस्य अपने मौजूदा Jio प्लान को 5 सितंबर 2027 तक आज की कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे. यानी अगर भविष्य में Jio के प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ती है, तो Prime सदस्य के मौजूदा प्लान की कीमत पर उस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा.

600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर

Jio Prime Membership के साथ ग्राहकों को कुल 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर मिल सकते हैं. सबसे पहले ग्राहकों को 300 रुपये का JioHome या JioPC वाउचर मिलेगा. इसे नए JioHome या JioPC कनेक्शन के पेमेंट के समय इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा दोस्तों या परिवार के किसी सदस्य के लिए नया Jio SIM कनेक्शन जोड़ने पर 300 रुपये का एक और वाउचर मिलेगा. इस तरह 300 रुपये की मेंबरशिप फीस के मुकाबले ग्राहकों को 600 रुपये तक के वाउचर का फायदा मिल सकता है.

Prime सदस्यों को मिलेगी प्रॉयोरिटी कस्टमर सपोर्ट

Jio Prime मेंबर बनने वाले ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में प्राथमिकता वाली कस्टमर सर्विस भी मिलेगी. Jio ने Prime सदस्यों के लिए एक अलग सर्विस चैनल तैयार किया है. इसके जरिए Prime ग्राहक प्राथमिकता के आधार पर कस्टमर सपोर्ट ले सकेंगे. इसके अलावा Prime सदस्यों को नए Jio प्रोडक्ट, सर्विस और ट्रायल की Early Access भी मिलेगी. यानी आम ग्राहकों से पहले Prime सदस्यों को कुछ नए प्रोडक्ट और सर्विस इस्तेमाल करने का मौका मिल सकता है.

Jio Prime Membership लेने का तरीका

Jio Prime Membership को MyJio App, Jio.com, Jio Stores और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर्स के जरिए लिया जा सकता है. Jio ने ये भी कहा है कि Prime सदस्यों को आगे चलकर अन्य Member-Exclusive Benefits भी मिलेंगे. कंपनी इन अतिरिक्त फायदों की जानकारी समय-समय पर देगी.

हालांकि, कंपनी के इस नए कदम से लगता है कस्टमर्स खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया पर इस पर वे खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि साल का 300 रुपये का रिचार्ज यानी 8 परसेंट की सीधे बढ़त जबकि दूसरे ने कहा है कि ये कंपनी की दादागिरी है. एक और यूजर ने लिखा कि भविष्य में कंपनी रिचार्ज के दाम बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें- Vivo के फोन में लगी महंगाई की ‘आग’, एक साथ कई फोन हो गए महंगे, 4 हजार तक का इजाफा







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button