खबर

Bhogapuram Airport पर शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट सर्विस, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं | Commercial flight operation begins Alluri Sitarama Raju International Airport at Bhogapuram airport Check details



आंध्र प्रदेश के नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार, 17 अगस्त से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू हो गई. हैदराबाद से इंडिगो की पहली फ्लाइट के पहुंचने के साथ ही इस नए एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं का आगाज हुआ. अब विशाखापट्टनम से चलने वाली सभी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट्स भोगापुरम एयरपोर्ट से ही ऑपरेट होंगी.  

हैदराबाद से पहुंची पहली फ्लाइट, बेंगलुरु से भी आई एअर इंडिया एक्सप्रेस

आंध्र प्रदेश के नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार,17 अगस्त  को कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू हो गई है. इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट हैदराबाद से भोगापुरम एयरपोर्ट पहुंची. केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर  राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट सर्विस को फ्लैग ऑफ किया और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी सौंपे. इसके बाद बेंगलुरु से एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर उतरी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत नॉर्थ आंध्र के लिए खुशी और गर्व की बात है, जिससे इस सेक्टर में विकास और नए अवसरों का रास्ता खुलेगा.

विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से अब बंद हुईं शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट्स

भोगापुरम एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही पुराने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए गए हैं. 16 अगस्त को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से आखिरी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. हालांकि पुराना एयरपोर्ट पूरी तरह बंद नहीं होगा. वहां डिफेंस और पुलिस ऑपरेशन्स, VIP  मूवमेंट और अनशेड्यूल्ड स्पेशल फ्लाइट्स जारी रहेंगी.

एअर इंडिया की दिल्ली के लिए हर हफ्ते 14 फ्लाइट्स

एअर इंडिया ने बताया कि 17 अगस्त से विशाखापट्टनम आने-जाने वाली उसकी सभी फ्लाइट्स अब भोगापुरम के नए एयरपोर्ट से ऑपरेट होंगी. एयरपोर्ट का आईएटीए कोड VTZ ही रहेगा, जिसे पुराने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से नए एयरपोर्ट पर ट्रांसफर कर दिया गया है.

एअर इंडिया दिल्ली और भोगापुरम के बीच हर हफ्ते 14 फ्लाइट्स चलाएगी. इसके अलावा एअर इंडिया हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा के लिए भी रोजाना फ्लाइट्स चलाएगी. मौजूदा एविएशन शेड्यूल के मुताबिक, यह फ्लाइट शेड्यूल 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा.

हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

 हैदराबाद और भोगापुरम के बीच रोजाना दो फ्लाइट्स चलेंगी. वहीं, बेंगलुरु और भोगापुरम के बीच भी रोजाना दो फ्लाइट्स चलेंगी. इसके अलावा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को एक एक्सट्रा रिटर्न सर्विस भी उपलब्ध रहेगी.

नए भोगापुरम एयरपोर्ट पर यात्रियों  के लिए खास सुविधाएं

भोगापुरम एयरपोर्ट का नया टर्मिनल करीब 77,342 वर्ग मीटर में फैला है. इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 22 ट्रेडिशनल चेक-इन काउंटर्स, 18 सेल्फ-बैगेज ड्रॉप यूनिट्स, एडवांस्ड स्क्रीनिंग सिस्टम्स और एडवांस बैगेज हैंडलिंग फैसिलिटीज हैं. टर्मिनल में सात एरोब्रिज भी बनाए गए हैं. इसके इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्किटेक्चर और फैसिलिटीज में क्षेत्र के इतिहास, हेरिटेज और कल्चर की झलक भी दिखाई देती है.

पीएम मोदी ने 1 अगस्त को किया था उदघाटन

अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को किया था. यह एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बनाया गया है .इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों और एयरपोर्ट को विकसित करने वाली जीएमआर अथॉरिटीज के सहयोग से यह इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो पाया है.

नॉर्थ आंध्र में इन्वेस्टमेंट और टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट, टूरिज्म, एम्प्लॉयमेंट और इकोनॉमिक एक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए रोड कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है और सात बड़े रोड प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया गया है, जिसमें बीच कॉरिडोर भी शामिल है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button