खबर

पहाड़ों पर 200 चक्कर लगाकर बुजुर्गों का सहारा बना ये शख्स, दूर विदेश में बैठे बच्चों की जगह बांट रहा खुशियां | Man Drives 200 Times Up Mountains to Visit Elderly Parents for Overseas Children


Tian Rui China Family Bridge: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक शख्स की कहानी लोगों का दिल छू रही है. हम बात कर रहे हैं चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 39 साल के टियान रुई (Tian Rui) की, जो विदेश या दूर शहरों में काम करने वाले बच्चों के लिए ‘फैमिली ब्रिज’ बन चुके हैं. पहले कूरियर डिलीवरी का काम करने वाले टियान रुई अब पहाड़ों में अकेले रह रहे बुजुर्गों और दूर परदेस में बैठे उनके बच्चों के बीच की सबसे मजबूत कड़ी बन गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, टियान एक साल में 200 से ज्यादा बार पहाड़ों पर जाकर बुजुर्गों का हालचाल लेते हैं और उनकी जरूरत का सामान उन तक पहुंचाते हैं.

ये भी पढ़ें:-भारत घूमने आई विदेशी महिला टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा एक्सपीरियंस, मुरीद हुए भारतीय

सामान से ज्यादा अपनों के अहसास की जरूरत (Chinese courier story)

टियान के मुताबिक, बुजुर्गों को केवल दवाई या राशन की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि वो किसी अपने से दो बातें करने को तरसते हैं. एक 80 साल की बुजुर्ग महिला हर बार जाते वक्त उनसे यही पूछती हैं कि, वो दोबारा कब आएंगे. वहीं बोलीविया में 17 हजार किलोमीटर दूर बैठा एक बेटा भी अपने माता-पिता के पास टियान के जरिए ही खुशियां और दवाइयां भिजवाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: QQ.com

वीडियो बनाकर दूर बैठे बच्चों को भेजते हैं (Tian Rui mountain trips)

जब भी टियान पहाड़ों पर जाते हैं, वो हर छोटी बड़ी मुलाकात का वीडियो बनाते हैं और उसे एडिट करके दूर रह रहे रिलेटिव्स को भेज देते हैं. टियान के मुताबिक, उन्होंने पिछली साल एक 70 साल के बुजुर्ग का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिनकी 4 महीने बाद मौत हो गई. अब टियान का बनाया गया ये वीडियो उनके परिवार के लिए उनके पिता की आखिरी और कीमती याद बन गई है.

ये भी पढ़ें:-भारत लौट रहे भारतीय परिवार को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई अमेरिकी महिला, दिल छू लेगा ये Viral Video

11.8 करोड़ अकेले रहने वाले बुजुर्गों की हकीकत (The Reality of 11.8 Crore Empty Nest Elderly)

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन में 2020 तक करीब 11.8 करोड़ बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर थे. इन्हें वहां ‘एम्प्टी नेस्ट’ यानी खाली घोंसले वाले बुजुर्ग कहा जाता है. टियान बिना किसी मुनाफे के सिर्फ पेट्रोल का खर्च लेकर इन अपनों से दूर बुजुर्गों की जिंदगी में अपनों जैसा प्यार घोल रहे हैं. यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर टियान रुई की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-इलाज के पैसे खत्म हुए तो पिता ने खोदी 2 साल की बेटी की कब्र, सालों बाद उसी जगह खिले सूरजमुखी के फूल
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button