खबर

21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी पर आया तो बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल | Tere Dil Ka Mere Dil Se Rishta Purana Hai made popular Yeh Hai Mohabbatein ishita ruhi step mother daughter jodi



नई दिल्ली:

टीवी पर कुछ रिश्ते ऐसे दिखाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं रहते, बल्कि घर के किसी अपने जैसे लगने लगते हैं. ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता और रूही का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही था. रूही की सगी मां कोई और थी, लेकिन इशिता के साथ उसका रिश्ता इतना प्यारा था कि दोनों को साथ देखकर यही लगता था कि मां बनने के लिए सिर्फ जन्म देना ही जरूरी नहीं. कभी रूही अपनी ‘इशी मां’ से रूठती थी, तो कभी इशिता उसे मनाने में लगी रहती थी. और फिर इनके ऐसे ही पलों के पीछे एक गाना बजता था, जो पूरे सीन का रंग बदल देता था. गाना शुरू होते ही आंखें स्क्रीन पर टिक जाती थीं और दिल थोड़ा भारी हो जाता था.

रोमांटिक गाने ने दिखाया मां-बेटी का प्यार

जिस गाने की बात हो रही है, वो है ‘तेरे दिल का मेरे दिल से रिश्ता पुराना है’. साल 2005 में आई फिल्म ‘कोई आप सा’ का ये गाना सोनू निगम की आवाज में था. इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म में ये गाना प्यार की कहानी का हिस्सा था, लेकिन ‘ये है मोहब्बतें’ में पहुंचकर इसे एक नया मतलब मिल गया.

ये भी पढ़ें- आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 

रूही के लिए इशिता थी उसकी ‘इशी मां’

रूही के लिए इशिता सिर्फ उसके पापा की पत्नी नहीं थी. वो उसकी ‘इशी मां’ थी, जिसके साथ वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात शेयर कर सकती थी. दोनों के रिश्ते में कभी नोकझोंक हुई, कभी रूही नाराज हुई और कभी इशिता की आंखों में आंसू आए, लेकिन दोनों का प्यार हर बार जीत गया.

गाना बजते ही आज भी याद आती है इशिता-रूही की जोड़ी

सबसे दिलचस्प बात ये है कि जो गाना कभी एक रोमांटिक फिल्म का हिस्सा था, वो ‘ये है मोहब्बतें’ के बाद इशिता और रूही के रिश्ते से जुड़ गया. अब इसकी धुन सुनते ही फिल्म के हीरो-हीरोइन से पहले इशिता और रूही याद आती हैं. शायद यही वजह है कि 21 साल पुराना ये गाना आज भी पुराना नहीं लगता. कुछ गाने कानों से नहीं, सीधा दिल से सुने जाते हैं. और कुछ रिश्ते खून से नहीं, प्यार से बनते हैं. इशिता और रूही की कहानी शायद इसी बात की सबसे प्यारी मिसाल थी.

ये भी पढ़ें- शादी में दुल्हन के दिल का हाल बताता ये 25 साल पुराना गाना, सोनाली बेंद्रे की मासूमियत और अल्का याग्निक की आवाज ने लगाए चार चांद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button