खबर

‘मेरा जमीर नहीं मानता’ सनी देओल ने बॉलीवुड स्टार्स के किस ‘ट्रेंड’ पर दिया ये जवाब, बोले- कभी नहीं कर सकता | Sunny Deol says he will never do pan masala ads


नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स का पान मसाला का ऐड करना कोई नहीं बात नहीं है. कई बार इस वजह से विवाद भी हुए हैं. अब हाल में सनी देओल ने ये साफ किया कि वह कभी भी पान मसाला के ऐड से नहीं जुड़ेंगे. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से नोटिस मिला है. उन पर आरोप है कि उन्होंने इन डायरेक्टली पान मसाले को प्रमोट किया है.

‘मैं कभी पान मसाले के ऐड नहीं करूंगा’

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एक्टर ने ब्रांड एंडोर्समेंट पर अपनी राय रखी और बताया कि क्यों उन्होंने अक्सर ऐसे प्रोडक्ट्स के प्रोडक्ट्स के ऑफर ठुकरा दिए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है. इनमें से एक पान मसाले का ऐड है. उन्होंने कहा, “मैं पान मसाले के ऐड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं ऐसी कोई चीज नहीं करूंगा. ऑफर आते हैं लेकिन मैं नहीं करूंगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिस पर मुझे भरोसा न हो. मैं इन सब चीजों को नहीं मानता. मुझे नहीं लगता कि इसका प्रचार करना कोई अच्छी बात है.”

Latest and Breaking News on NDTV

‘मेरा जमीर इसकी इजाजत नहीं देता’

सनी ने पान मसाले के विज्ञापन न करने के अपने फैसले को अपने सिद्धांतों से जोड़ा और बताया कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल फैसलों के दूसरे पहलुओं में भी इन्हीं सिद्धांतों को बनाए रखा है. उन्होंने बताया कि ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया क्योंकि उनका जमीर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता था. उन्होंने कहा, “मैं कई चीजें इसलिए नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर उन्हें नहीं मानता, और जो करनी होती हैं उन्हें कर लेता हूं.”

शाहरुख, अजय को FDA का नोटिस

सनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से FDA पूछताछ कर रहा है. उन पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित प्रोडक्ट, पान मसाले का इनडायरेक्टली प्रचार किया है. ये तीनों एक्टर 2024 में विमल की इलायची के प्रचार वाले एक विज्ञापन के लिए साथ आए थे. विमल, पान मसाला प्रोडक्ट्स से जुड़ा एक ब्रांड है.

यह भी पढ़ें: बेटी ईशा देओल की शादी के अगले दिन ही संसद पहुंच गई थीं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस मधु ने तारीफ करते हुए याद किया वो दिन

FDA का कहना है कि यह कैंपेन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स के सरोगेट या इनडायरेक्ट प्रचार के बराबर हो सकता है. कारण बताओ नोटिस में उन्हें नोटिस मिलने की तारीख से 15 दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने का समय भी दिया गया है. FDA ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो लागू कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button