

नई दिल्ली:
प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, ये आपको किसी भी उम्र में हो सकता है और किसी से भी. बॉलीवुड फिल्म प्रेम गीत का गाना ‘ना उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन’ भी इस बात की गवाही देता है. बॉलीवुड मे कई ऐसी जोड़िया हैं जो अपने उम्र में फासले को लेकर खूब चर्चाओं मे रही हैं. आज हम उन्हीं में से एक जोड़ी गौहर खान और जैद की बात करेंगे. जिन्होंने अपनी शादी में रिश्तेदारों को आने से मना कर दिया था. साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ में उनके आइटम सान्ग ने उनको काफी शोहरत दिलाई. ये गाना इतना हिट हुआ था कि सालों बाद भी शादी और पार्टी में ये गाना बज जाता है. बता दें कि गौहर खान ने जब जैद दरबार से शादी का फैसला लिया था तो कई परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे. लेकिन उन्होंने लोगों को क्या जवाब दिया, हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में किया खुलासा
गौहर खान और जैद हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में आए, जहां पर उन दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया. जैद ने कहा कि मैंने गौहर को एक सुपरमार्केट में देखा था, लेकिन उन्होंने जैद को नोटिस नहीं किया. इसके बाद से उनके दिमाग में सिर्फ गौहर ही घूम रही थीं, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज किया.
जैद ने बताई गलत उम्र
गौहर ने बताया कि जैद से जब उनकी बात शुरू हुई तो उन्होंने अपनी गलत उम्र बताई थी, जिस वजह से गौहर ने उनको बात करने से मना कर दिया. इस बात से जैद डर गए और उन्होंने बताया कि उनको लगा कि गौहर 26 साल की हैं इसलिए उन्होंने अपनी उम्र 24 साल बताई है. इसके बाद जैद ने उनको अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट की फोटो भेजी जिसमें उनकी उम्र 30 साल की थी. इस हिसाब से उनके बीच में 6 साल का डिफरेंस था. लेकिन अभी भी लोगों को लगता है कि जैद- गौहर से 10 साल छोटे हैं.
परिवार वाले शादी के खिलाफ थे
जैद से कुछ ही समय की बातचीत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. लेकिन उनके परिवार वाले उम्र के फासले की वजह से शादी के खिलाफ थे. लेकिन गौहर और जैद क्लियर थे कि उनको शादी करनी है. उन्होंने कहा कि जिसे भी शादी से दिक्कत है वो हमारे निकाह में न शामिल हों. निकाह के समय जैद-गौहर को दुल्हन बना देखकर रोने लगे थे. वो गौहर के ऊपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे.
गौहर और जैद ने साल 2020 में शादी कर ली थी, अब दोनों के 2 बच्चे हैं और वो एक हैप्पी फैमिली की तरह रहते हैं.





