खबर

यूपी के सहारनपुर में 15 अगस्त को भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ITBP के DIG की मौत | up Saharanpur road accident car crashes into divider ITBP DIG and his driver killed


यूपी के सहारनपुर में 15 अगस्त को भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, ITBP के DIG की मौत

सहारनपुर सड़क हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी की मौत

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 15 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी डीआईजी और उनके ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. मामला सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र का है.  जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान के साथ मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस अंबाला लौट रहे थे. सरसावा के पास अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकराई.

सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल जवान का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-यूपी के मऊ का ‘जलियांवाला बाग’, तिरंगा फहराने 13 युवाओं ने 15 अगस्त को सीने पर खाई थी गोलियां

 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button