खबर

दिल्ली में 15 अगस्त को बारिश होगी या मौसम रहेगा साफ? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान | independence day 2026 delhi weather update Delhi Red Fort 15 august mausam



देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है. 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश होने की संभावना है.

5 मिमी बारिश होने की 60% संभावना

PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और देश में राष्ट्रीय समारोह आयोजित होंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. साथ ही सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच लगभग (पांच मिलीमीटर) हल्की बारिश होने का 70 प्रतिशत अनुमान है. सुबह 6-9 बजे के बीच भी लगभग 5 मिमी बहुत हल्की बारिश होने की 60% संभावना है. दोपहर से शाम के समय लगभग 3 मिमी बहुत हल्की बारिश होने की भी 60% संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक 14-15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त के बीच इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है.

हालांकि, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें : MP Weather Alert: मानसून फिर एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 4 इंच तक पानी गिरने के आसार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button