

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्ट-ग्रेजुएट हिस्ट्री कोर्स से दिल्ली सल्तनत पर आधारित एक पेपर हटाया दिया गया है. दरअसल डीयू ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएट हिस्ट्री कोर्स का जो नया सिलेबस बनाया है, उसमें से दिल्ली सल्तनत का एक पेपर हटाया गया है. यह पेपर, “द दिल्ली सल्तनत: स्ट्रक्चर्स ऑफ अथॉरिटी इन मेडिवल नॉर्थ इंडिया (13वीं-14वीं सदी)”, सेमेस्टर III में पढ़ाया जाता था. इस पेपर में इस बात पर फोकस किया गया था कि मध्यकालीन राज्य कैसे बना, राजनीतिक सत्ता का इस्तेमाल कैसे होता था और मध्यकालीन उत्तर भारत में राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का विकास कैसे हुआ. इसके अलावा सेमेस्टर III के सिलेबस से “History of North India, c. 1400–1550” को भी हटा दिया गया है.
यह मध्यकालीन भारत पर एक खास पेपर था और कई दशकों से मध्यकालीन भारत के एक अहम कोर पेपर के तौर पर पढ़ाया जा रहा था. पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल पर पढ़ाया जाने वाला ‘दिल्ली सल्तनत’ का पेपर मध्यकालीन भारत का एक खास विषय आधारित और ऐतिहासिक अध्ययन था. एक इतिहास के प्रोफेसर ने कहा कि इसकी तुलना अंडर-ग्रेजुएट लेवल पर पढ़ाए जाने वाले ‘दिल्ली सल्तनत’ से जुड़े पेपर से नहीं की जानी चाहिए.





