

Rajasthan Transfer List: राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बड़े जोरों के साथ तैयारी में लगी हुई है. आज निकायों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाल दी गई है. साथ ही पंचायत और निकाय चुनाव के चलते प्रशासनिक महकमे में फेरबदल भी शुरू हो गया. 2 दिन पहले प्रदेश में 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. अब गुरुवार को एक बार फिर से बड़े स्तर पर तबादले की लिस्ट जारी की गई है. आज राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में तहसीलदार और नायब तहसीलदार का तबादला हुआ है.
नायब तहसीलदारों के तबादले की पूरी लिस्ट
राजस्व विभाग की तरफ से जारी आदेश में 29 नायब तहसीलदार का ट्रांसफर हुआ है. बड़ी बात है कि नायब तहसीलदारों को पहले से खाली जगहों पर ट्रांसफर किया गया है. भीमराम को बालोतरा के पाटोदी में नायब तहसीलदार लगाया गया है.
वहीं, प्रदेश भर में कुल 46 तहसीलदारों का भी ट्रांसफर हुआ है. कई लोगों को तो निर्वाचन की जिम्मेदारी दी गई. जैसे नेहा चौधरी को पाली में तहसीलदार निर्चावन के पद पर लगाया गया है. वहीं, नानग राम मीणा को सवाई माधोपुर से हटाकर अलवर में सहायक भू प्रबंध अधिकारी के पद पर ट्रांसफर हुआ है.
तहसीलदारों के ट्रांसफर की लिस्ट
राजस्व मंडल के आदेश के अनुसार, प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि बिना अवकाश का उपयोग तुरंत प्रभाव से नए पद का कार्यभार ग्रहण करें. साथ ही अपनी कार्यग्रहण रिपोर्ट भी तत्काल भेजें.
(इरफान खान पठान के इनपुट के साथ)
यह भी पढे़ं-
RAS पिंकी मीणा को 48 घंटे में पद से हटाया, अब दौसा में नहीं बन सकेंगी सहायक कलेक्टर
एग्जाम में 8-8 बार फेल, विदेश से MBBS, 25-30 लाख देकर फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बन करने लगे इलाज





