खबर

नामी प्राइवेट हॉस्पिटल की किचन में बासी ब्रेड और एक्सपायर्ड सामान, औचक छापेमारी से हड़कंप | Stale bread And Expired Food Items found in private Hospital kitchen


बेंगलुरु:

एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज से लेकर मरीजों और उनके साथ आए लोगों के खाने-पीने की चीजें सही क्वालिटी की ही होगी, इसकी उम्मीद की जाती है. लेकिन सच में ऐसा होता नहीं है. इस बात की जानकारी तब सामने आई कि जब कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार अचानक बेंगलुरु के एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल पर छापा मारा. टीम सीधे हॉस्पटिल के किचन और कैंट्रीन में पहुंची, जहां बासी ब्रेड से लेकर खाने-पीने की कई एक्सपायर्ड सामान भी मिले. 

साइबर सिटी बेंगलुरु में लगातार छापेमारी

स्वास्थ्य विभाग की औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया. मामला साइबर सिटी बेंगलुरु से सामने आई है, जहां बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. कुछ दिनों पहले ही यहां फाइव स्टार होटल पर भी छापेमारी हुई थी. जिसमें खाने-पीने की कई चीजें एक्सपार्यड मिली थी. 

अपोलो हॉस्पिटल की किचन में छापेमारी करती टीम.

हॉस्पिटल की किचन में छापेमारी करती टीम.

BG रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में छापेमारी

दरअसल गुरुवार को कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेंगलुरु के बीजी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल की किचन और कैंटीन में छापेमारी की. बेंगलुरु के BG रोड पर स्थित अस्पताल में की गई छापेमारी में हॉस्पिटल की किचन में एक्सपायर्ड और बासी सामान मिला. 

Latest and Breaking News on NDTV

हॉस्पिटल की किचन से क्या-क्या एक्सायर्ड सामान मिले

किचन में एक्सपायर्ड कच्चा सामान जैसे रवा, आइसिंग शुगर, मैदा, बेकरी प्रोडक्ट्स कंटेनर में रखे मिले – मिक्सचर के 4 पैकेट, पानी-पूरी के 9 पैकेट, बासी ब्रेड मिली. दो प्लास्टिक चॉपर बोर्ड भी मिले. साथ ही हॉस्पिटल के किचन से गलत लेबल के सामान भी मिले. जिसमें पानी-पूरी के 9 पैकेट, मीठी पत्तियां (मेथी)- 5 पैकेट, भुना चना 30kg के 6 पैकेट, हरी मटर 30kg का 1 पैकेट, मूंग दाल 30kg के 5 पैकेट थे.

यह भी पढ़ें – FSSAI की बड़ी कार्रवाई, 5 स्टार होटल और इंदिरा कैंटिन के बाद अब Zepto के ठिकानों पर छापा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button