खबर

15 अगस्त की रूफटॉप पार्टी में छा जाएंगे ये 15 मिनट वाले स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ | Independence Day 2026 Food Ideas: Quick And Easy Snacks To Make In 15 Minutes


15 अगस्त को चैट पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं? लेकिन यह टेंशन है कि खाने में क्या परोसे? तो अब बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके साथ 5 ऐसी क्विक और आसान रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ बनाने में 15 मिनट लेंगी, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होंगी. आप अपने मेहमानों को तिरंगा वेज सैंडविच, चीज़ कॉर्न चाट, वेजिटेबल पनीर रोल और आलू टिक्की बाइट्स सर्व कर सकते हैं. चलिए फिर देर किस बात की है, नोट कर लें रेसिपी.

Latest and Breaking News on NDTV

15 अगस्त स्पेशल पार्टी रेसिपी | 15 August Independence Day Special Recipe

तिरंगा वेज सैंडविच

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा थीम वाला सैंडविच एक परफेक्ट पार्टी स्नैक है. इसे बनाने के लिए आपको,

सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस
  • हरी चटनी
  • कद्दूकस की हुई गाजर
  • मेयोनीज

बनाने का आसान तरीका

  1. ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं.
  2. दूसरी लेयर में मेयोनीज और गाजर रखें.
  3. सभी स्लाइस को जोड़कर तिकोने आकार में काट लें.
  4. रंग-बिरंगा सैंडविच तैयार है.

चीज कॉर्न चाट

यह स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए आपको

सामग्री:

  • उबला कॉर्न
  • कद्दूकस किया हुआ चीज
  • प्याज
  • टमाटर
  • चाट मसाला
  • नींबू

कैसे बनाना है?

  1. एक बाउल में सभी सामग्री मिलाएं.
  2. ऊपर से चाट मसाला और नींबू का रस डालें.
  3. 5 मिनट में स्वादिष्ट चाट तैयार हो जाएगी.

वेजिटेबल पनीर रोल

रूफटॉप पार्टी के लिए यह एक बढ़िया फिंगर फूड है.

सामग्री:

  • रोटी
  • पनीर
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • सॉस

बनाने का सही तरीका क्या है?

  1. पनीर और सब्जियों को हल्का सा भून लें.
  2. रोटी पर सॉस लगाकर मिश्रण भरें और रोल बना लें.
  3. छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करें.

आलू टिक्की बाइट्स

कुरकुरी और चटपटी आलू टिक्की हर किसी को पसंद आती है.

सामग्री:

  • उबले आलू
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • ब्रेड क्रम्ब्स

कैसे बनाएं?

  1. आलू मैश करके मसाले मिलाएं.
  2. छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें और हल्का सेंक लें.
  3. हरी चटनी के साथ परोसें.

दही सेव पुरी

यह झटपट बनने वाला स्नैक पार्टी का मजा दोगुना कर सकता है.

सामग्री:

  • पुरी
  • दही
  • इमली की चटनी
  • हरी चटनी
  • सेव

कैसे बनाया जाता है?

  1. पुरी में दही और दोनों चटनियां डालें.
  2. ऊपर से सेव छिड़कें और तुरंत सर्व करें.
  3. इसका स्वाद मेहमानों को जरूर पसंद आएगा.

इसे भी पढ़ें: 9 साल के बाद रुक गई बच्चे की लंबाई? बुलेट की स्पीड से बढ़ेगी हाइट, रोज खिलाएं ये 5 चीजें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button