खबर

हिमाचल में आज से पेट्रोल और डीजल पर लगा अनाथ और विधवा सेस, महंगा मिलेगा तेल | Shock to Himachal residents Orphan and widow cess imposed on petrol and diesel from today



हिमाचल प्रदेश में आज, बुधवार को पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है. पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल भरवाने वालों की जेब पर अब इसका सीधा असर पड़ेगा. पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का सेस लगने जा रहा है.

असल में, राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लगा दिया है. इससे जो भी कमाई होगी, वह अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए बनाए गए अनाथ एवं विधवा वेलफेयर फंड में जमा की जाएगी.

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री के समय 60 पैसे प्रति लीटर की दर से सेस लगाने की बात कही गई है. इसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल पंप पर हर बिक्री के चरण में अलग से यह सेस नहीं लगाया जाएगा.

समझने वाली बात यह भी है कि हिमाचल प्रदेश में अनाथ एवं विधवा सेस की व्यवस्था इसी साल के बजट में तैयार कर दी गई थी. कानून में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक सेस लगाने का प्रावधान रखा गया है. कानून में यह भी साफ कहा गया है कि इस सेस से जो भी राशि हासिल होगी, उसे अनाथ एवं विधवा वेलफेयर फंड में जमा किया जाएगा और उसका इस्तेमाल अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए किया जाएगा.

राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसी साल अप्रैल 2026 में यह कानून बन चुका है. राज्य की सुक्खू सरकार का तर्क है कि इस सेस से जुटाई गई राशि के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कई कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button