

रावलपिंडी:
पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तानी फौज की एक गश्ती टीम पर अचानक एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में एक पाकिस्तानी फौजी घायल हो गया. रावलपिंडी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है. गौरतलब है कि रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है. चकलाला स्थित मुख्यालय से घटना स्थल महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद भी कुछ 15 किलोमीटर दूर है. इस जगह पर हमले के बाद पाकिस्तान सेना के हाथ-पैर फूल गए हैं.
آج مورخہ 11 اگست 2026 دن 11:15 بجے راولپنڈی مال روڈ پر محمد حسین ولد محمد باذ نامی شخص، جس کا تعلق ایک مخصوص سیاسی جماعت سے تھا، نے اپنی پستول سے سیکورٹی فورسز کی پٹرولنگ ٹیم پر فائرنگ کی۔جس کے نتیجے مَیں ایک اہلکار زخمی ھوا۔ فورا” جوابی فائرنگ سے حملہ آور
— Rawalpindi Police (@RwpPolice) August 11, 2026
इलाके में मची अफरातफरी
रावलपिंडी पुलिस के प्रवक्ता की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह वारदात सुबह लगभग 11:15 बजे घटी. मॉल रोड में हमलावर ने पाकिस्तानी गश्ती दल पर गोलियां चला दीं.
राजनीतिक दल से जुड़े तार, मोबाइल से मिले अहम सुराग
रावलपिंडी पुलिस के बयान में बताया गया कि मोहम्मद हुसैन एक खास राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता था. घटनास्थल से हमलावर का शव कब्जे में लेने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से उसका मोबाइल फोन और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोबाइल और अन्य सामानों की शुरुआती जांच से इस बात के पुख्ता सबूत और दस्तावेज मिले हैं कि वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था.
कानून प्रवर्तन एजेंसियां (LEAs) अब उसके फोन कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही हैं ताकि इस साजिश के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के झांसे में कैसे आ गया था बलूचिस्तान, एक आजाद रियासत ने मार ली अपने पैरों पर कुल्हाड़ी?





