खबर

धौलपुर के ITBP जवान की ड्यूटी पर गई जान, शिवपुरी के करैरा कैंप में थी तैनाती | Dholpur ITBP jawan dies on duty posted in ITBP camp Karaira in Shivpuri Madhya Pradesh


राजस्थान के धौलपुर में आईटीबीपी जवान रवि परमार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार रवि परमार शनिवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा स्थित आईटीबीपी कैंप में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा. साथी जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

5 वर्षीय बेटे ने दी पिता मुखाग्नि

रविवार को ITBP जवान रवि परमार का पार्थिव शरीर बसेड़ी इलाके में उनके पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा लाया गया. जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी. आईटीबीपी (ITBP) के जवानों की टुकड़ी ने शहीद रवि परमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी. इसके बाद उनके पांच वर्षीय पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे.

जैसे ही ITBP जवान का रवि का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया. पूरा गांव ‘रवि परमार अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा.
Latest and Breaking News on NDTV

2013 में ITBP में हुए थे भर्ती

रवि परमार गांव के किसान रामनाथ परमार के सबसे बड़े पुत्र थे. उन्होंने वर्ष 2013 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी. वर्ष 2017 में उनकी शादी हुई थी. वर्तमान में उनके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र करीब पांच वर्ष और छोटे बेटे की उम्र करीब दो वर्ष है. रवि परमार दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे. वे आईटीबीपी की एसपीटी बटालियन, शिवपुरी के करैरा कैंप में तैनात थे.

करैरा कैंप में ड्यूटी के दौरान पड़ा था दौरा

रवि परमार की अचानक मौत की खबर से उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान की शहादत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है. अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. आईटीबीपी के निरीक्षक राज सिंह तोमर ने बताया कि रवि परमार को शनिवार को करैरा कैंप में ड्यूटी के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

साथी जवान उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया और आईटीबीपी की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी.देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले रवि परमार के निधन से धौलपुर जिले सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

यह भी पढे़ं-

जिस वांछित अपराधी को ढूंढ रही थी पुलिस, वो अभिजीत दीपके के साथ मंच पर बैठा रहा

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा-बीकानेर… राजस्थान में फिर थमेंगे बसों के पहिए, लाखों यात्रियों को होगी परेशानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button