
Hindi Panchang, 9 August 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार है. मान्यता है कि कामिका एकादशी का व्रत व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों के प्रभाव को कम करता है. एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की भक्ति और मोक्ष प्राप्ति का महत्वपूर्ण साधन माना गया है.
आज का व्रत – कामिका एकादशी व्रत के दिन दान-पुण्य और विष्णु पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहने का आशीर्वाद.
–
9 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 9 August 2026)
- तिथि – एकादशी (8 अगस्त 2026, दोपहर 1:59 – 9 अगस्त 2026, सुबह 11:04 बजे तक)
- वार – रविवार
- नक्षत्र – मृगशिरा
- योग – हर्षण
- सूर्योदय – सुबह 5:47 बजे
- सूर्यास्त – शाम 7:06 बजे
- चंद्रोदय – रात 2:45 बजे
- चंद्रास्त – शाम 4:20 बजे
- चंद्र राशि – मिथुन
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ चौघड़िया – सुबह 9:06 – दोपहर 12:26
- दोपहर का शुभ चौघड़िया – दोपहर 2:06 – 3:46
- शाम/रात्रि का शुभ चौघड़िया – शाम 7:06 – 9:46 बजे तक
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)
- राहुकाल – शाम 5:26 – 7:06
- यमगण्ड काल – दोपहर 12:26 – 2:06
- गुलिक काल – दोपहर 3:46 – शाम 5:26
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar – 9 August 2026)
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – मिथुन
- मंगल – मिथुन
- बुध – कर्क
- गुरु – मिथुन
- शुक्र – कन्या
- शनि – मीन
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
9 अगस्त का राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन विरोधियों और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें.
वृष राशि (Taurus)
कामकाज और पढ़ाई में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और आत्ममंथन से परिस्थितियां संभलेंगी.
मिथुन राशि (Gemini)
कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी और बिजनेस में फिजूलखर्ची से बचना होगा.
कर्क राशि (Cancer)
पुराने निवेश से लाभ, नौकरी में पदोन्नति और प्रॉपर्टी या कोर्ट केस में सफलता के योग हैं.
सिंह राशि (Leo)
काम की व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए अति-उत्साह में फैसला लेने और अनावश्यक खर्च से बचें.
कन्या राशि (Virgo)
काम समय पर पूरा करने में परेशानी आ सकती है, लेकिन कारोबार में सहयोग की स्थिति जल्द सुधरेगी.
तुला राशि (Libra)
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की सराहना मिलेगी और व्यापार में नई योजनाओं से आर्थिक लाभ हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलें, संघर्ष के बाद मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाएंगे.
मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचते हुए बजट के अनुसार खर्च करें.
कुंभ राशि (Aquarius)
नए प्रोजेक्ट और प्रस्ताव मिल सकते हैं, टीमवर्क से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
मीन राशि (Pisces)
करियर और व्यापार में सफलता के मजबूत योग हैं, नए अवसरों से विस्तार और निवेश से लाभ मिल सकता है.
ऑरेंज, पीला
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

