
नई दिल्ली:
Shailesh Lodha House: शैलेश लोढ़ा एक मशहूर भारतीय कवि, एक्टर और लेखक हैं. उनका जन्म 8 नवंबर 1969 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. वे 2008 से 2022 में शो छोड़ने तक लंबे समय से चल रहे हिंदी सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. शैलेश लोढ़ा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. लोग उनकी लाइफ के बारें में जानना चाहते है. हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान के YouTube व्लॉग में शैलेश लोढ़ा के घर की झलक देखने को मिली, जिसके बाद उनके खूबसूरत घर की चर्चा चारों तरफ है.
शैलेश लोढ़ा का घर
शैलेश लोढ़ा मुंबई में रहते हैं. उनका घर काफी खूबसूरत है. घर में मॉडर्न इंटीरियर के साथ-साथ कला और साहित्य की झलक भी दिखाई देती है. इसमें आराम के साथ खूबसूरती का भी पूरा ध्यान रखा गया है. घर के अंदर मां सरस्वती की भी एक विशाल मूर्ति भी है.

घर में लाइब्रेरी
शैलेश लोढ़ा के घर में एक खूबसूरत लाइब्रेरी है. किताबों से सजा यह कमरा उनके साहित्य और लेखन से जुड़े लगाव की झलक देता है. यह जगह काफी शांत और आरामदायक है.

कला की झलक
शैलेश लोढ़ा के घर की सजावट को गौर से देखे तो यहां डेकोरेशन के लिए आर्ट पीसेज, मूर्तियों और दूसरी खूबसूरत चीजों का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें- रामायणम् भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह
अलग लाउंज एरिया
वीडियो में घर का एक अलग सिटिंग या लाउंज एरिया भी नजर आता है. यह जगह लिविंग रूम की तुलना में ज्यादा कैजुअल और आरामदायक लगती है.

बालकनी में हरियाली
घर की बालकनी भी देखने में काफी सुंदर है. यहां कई पौधे लगाए गए हैं, जो पूरे स्पेस को फ्रेश और खूबसूरत लुक देते हैं.





