
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अचानक मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH-154) पर कीचड़युक्त मलबा आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. इसमें एक कार के फंसने से माहौल और गर्म हो गया. हालांकि, प्रशासन और NHAI ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया है. मामला मंडी जिला के पद्धर उपमंडल में उरला के समीप तालगहर इलाके के पास की है.
यहां शुक्रवार (7 अगस्त) को पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण NH-154 मार्ग करीब पौने दो घंटे तक बाधित रहा. मलबा सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और मौके पर एक कार भी दलदल में फंस गई. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया. मलबा हटाने के बाद मार्ग को यातायात के लिए दोबारा बहाल कर दिया गया.
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
NHAI ने दिखाई तेजी
दरअसल, भारी बारिश के चलते मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH-154) पर पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और कीचड़युक्त दलदल आ गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान वहां एक कार दलदल में फंस गई. इसकी सूचना NHAI को दी गई, जो तुरंत मौके पर मशीनों के साथ पहुंची और कार को निकालने का काम किया. इसके साथ ही सड़क पर आये मलबे को तेजी से हटाने का काम चला. दो घंटों के भीतर सड़क से मलबा हटा दिया गया और लोगों के मार्ग को फिर से बहाल कर दिया गया.
प्रशासन ने की अपील
बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं. प्रशासन ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतने और यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
