खबर

पटना में सड़क हादसे के बाद फैली हिंसा, बेकाबू भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों में लगाई आग | Patna Violence Erupts After Road Accident, Mob Set Police Vehicles On Fire



Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना में जीरो माइल इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस ने गुरुवार दोपहर एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया. आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे (NH-30) पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर आगजनी की. उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 जीप, 1 चेक पोस्ट और कई बसों को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे. 

फिलहाल हालात सामान्य

बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा. पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि शव को सड़क से हटा लिया गया है और यातायात अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

‘सड़क पार करते वक्त बस ने मारी थी टक्कर’

पटना SDPO-1 राज किशोर सिंह ने PTI को बताया, ‘सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी. पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया. इस मामले में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.’

पुलिस चौकी में भी की तोड़फोड़, FIR दर्ज

ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के SHO नीरज ठाकुर ने बताया कि भीड़ ने एक पुलिस चौकी में भी तोड़-फोड़ की. भीड़ ने मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ भी मारपीट की. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें:- डेटिंग ऐप पर मिले, IT जॉब छोड़ी; आज यूट्यूबर बनकर 1.1 करोड़ कमा रहा यह कपल






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button