खबर

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, बिहार-केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश | Weather Tomorrow kal ka Mausam 7 august 2026 IMD Rain Alert for 15 States delhi UP Bihar Kerala


Kal ka Mausam, 7 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मॉनसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक बारिश हो रही है. असम और केरल में बाढ़ से बुरा हाल है. वहीं उत्तर भारत में भी भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 7 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं ज्यादातर राज्यों में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान से लेकर केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है. सुबह से ही ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है. बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 7 अगस्त के यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त को बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल भारी बारिश का अनुमान है.

बिहार में भी भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में भी कल बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के अनुसार 9 अगस्त तक व्यापक वर्षा की संभावना है. वहीं कल यानी 7 अगस्त को राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.

केरल के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

केरल में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी 7 जिलों में येलो अलर्ट है. मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र किनारे न जाएं और जरूरी सावधानी बरतें.

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में कल भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा बांकुड़ा जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, उप-हिमालयी क्षेत्र के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी शुक्रवार तक भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

मॉनसून के एक्टिव होने की वजह से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कल भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जताई है. वहीं7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होगी. इसी तरह 7-9 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की चेतावनी है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का अलर्ट: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल.

हल्की से मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में 3 दिन भारी बारिश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में बरसात का IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button