

Kanwar Yatra School Closed : सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है. ऐसे में हर तरफ बम भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. सुबह से मंदिरों में शिवभक्तों की बाबा के दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती है. सभी एक झलक महादेव दर्शन करने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं. इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु कंधे पर कांवड़ लिए बम-भोले के जयकारे लगाते निकल पड़े हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है. तो आइए जानते हैं कहां-कहां और कब-कब स्कूल-कॉलेज को बंद रखा गया है.
मेरठ में 3 से 12 अगस्त स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद
मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में प्रशासन ने 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों व अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं.
गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त बंद
वहीं, गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूलों और ज्यादातर हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को 4 से 12 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि यह आदेश नर्सरी से लेकर 12 तक की क्लास पर लागू है.
बरेली: सावन के हर सोमवार रहेगी छुट्टी
जबकि बरेली में सावन के हर सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी. हालांकि टीचर्स और इंप्लॉय को स्कूल में आना होगा. बता दें कि कुछ जगहों पर स्थआनीय परिस्थितियों को देखते हुए फैसले लिए गए हैं.
एटा: सावन शनिवार-सोमवार रहेगी छुट्टी
वहीं, एटा और बदायूं में क्लास 1 से 12 तक के स्कूलों को सावन के हर शनिवार और सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
मुरादाबाद : सावन के पहले सोमवार पर छुट्टी
मुरादाबाद में सावन के पहले सोमवार को नर्सरी से लेकर कॉलेज स्तर तक के शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए.
हरिद्वार और ऋषिकेशन में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं. ऋषिकेश में भी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद हैं. लेकिन पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए कई संस्थानों ने ऑनलाइन क्लासेस आयोजित कर रही हैं. मध्य प्रदेशन के कई जिलों में भी सावन के पहले सोमवार को छुट्टी घोषित की गई थी.
यह भी पढ़ें- NEET PG में पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबर, पिछली बार खाली रह गई थीं हजारों सीटें





