

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज दसवां दिन है. मंगलवार को कई अहम विधेयकों पर चर्चा हुई, जिसमें एंटी पेपर लीक बिल खास रहा. विपक्ष के हंगामे के बीच इस बिल पर चर्चा हुई. लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर लोकसक्षा में बुधवार को भी चर्चा जारी रहेगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज इस बिल पर चर्चा में हिस्सा लेंगे. वह दोपहर 12.30 बजे इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं. चर्चा के बाद इस बिल पर सदन में वोटिंग कराई जा सकती है. लोकसभा से अगर बिल पास हो जाता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. बता दें कि जितेंद्र सिंह ने ही सदन में सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पेश किया था. इस विधेयक का मकसद परीक्षाओं में पेपर लीक, धोखाधड़ी, चीटिंग समेत अन्य अनुचित तरीकों के खिलाफ उपायों को और मजबूत करना है.
ये भी पढ़ें-लोकसभा में कैसे टूटा सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध-इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें-पेपर बिल पर विपक्ष के 93 संशोधन, मगर कोई भी पास नहीं होगा! जानिए क्यों?





