खबर

गूगल में 10 साल पुरानी नौकरी छोड़कर ‘सड़क से काम’ कर रही महिला, बोलीं- ‘मैं एक एंटरप्रेन्योर हूं’ | Woman Quits Google Job At 40 to Work From Road, Says- ‘I Am An Entrepreneur’



Viral Video: शॉपदेयन की को-फाउंडर मेघा गिरीश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. 45 सेकंड के इस वीडियो में वे बताती हैं, ‘मैंने 40 साल की उम्र में गूगल की अपनी 10 साल पुरानी नौकरी छोड़ दी और मैं आपको इसकी पूरी और सच्ची कहानी बताने आई हूं.’

‘देश भी छोड़ दिया’

मेघा ने कहा, ‘ इस बात को करीब 1 साल हो गए हैं. मैंने 2025 में अपनी नौकरी छोड़ी थी. इसके बाद मैंने अपने पार्टनर को भी साथ आने के लिए मनाया और दूसरे देश चली गई. हमने अपना सामान स्टोर में रख दिया और अपनी बहनों के साथ Travancore Collective LLP नाम से एक बिजनेस शुरू किया. ये सब मैंने सिर्फ एक सूटकेस के सहारे रहते हुए किया.’

‘लाइफ एंड वर्क 2.0’

मेघा ने आगे कहा, ‘इस सफर के दौरान, हमने तय किया कि हम हमेशा सूटकेस के सहारे ही रहेंगे. जहां भी जाएंगे वहां घर किराए पर लेंगे. घूमते-फिरते अपना बिजनेस बढ़ाएंगे और अपने लोगों, सेहत और पसंद के हिसाब से अपनी रोज की जिंदगी को नए सिरे से ढालेंगे. मैं इसे लाइफ एंड वर्क 2.0 कहती हूं.’

‘अभी कहां पर हैं’

मेघा ने कहा, ‘अभी दुबई में रुके हुए हैं. एक पक्के घर के बजाय अलग-अलग शहरों में किराए पर घर लेना, ऑफिस के बजाय घूमते-फिरते सड़क से काम करना और अपने स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना, अपने लोगों, सेहत और एडवेंचर्स के हिसाब से प्लान करना. अब इन सबके बीच की हमारा पूरा दिन निकल जाता है.’

यहां देखें पूरा वीडियो:-

‘क्या ये मिड लाइफ क्राइसिस है?’

मेघा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्यार मिला. उनकी इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 2 लाख लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. मेघा ने एक नया वीड‍ियो जारी करके कहा, ‘मेरे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं और लोग खूब प्यार दे रहे हैं. लेकिन एक कमेंट ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया. Is This Like Mid Life Crisis? इसने मुझे अपने फैसले पर दोबारा सोचने को मजबूर दिया. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी. मैं अपन आप में क्लियर थी कि अगर 40 की उम्र नया चैप्टर शुरू करना मिड लाइफ क्राइसिस है तो मैं ये सभी को करने की सलाह दूंगी.’

ये भी पढ़ें:- जापान छोड़कर मुंबई में रहने लगी फेमस टिकटॉकर, बोली- ‘भारत ने मुझे बदल दिया’

ये भी पढ़ें:- ऑक्सफोर्ड में सिलेक्ट होने वाले भारतीय ने बताए दुबई में नौकरी पाने के 3 तरीके, कहा- ‘LinkdIn तो टाइम वेस्ट है’






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button