

नई दिल्ली:
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिनको उनके दमदार और एक शांत किरदार के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी गंभीर और शांत एक्टर को मस्तीभरे अंदाज में देखा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं नाना पाटेकर की जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के एक शांत किरदार को अपनी पहचान बनाया. पर्दे पर हमेशा संजीदा एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स के लिए पहचाने जाने वाले नाना का 90 के दशक में एक गाना आया, जिसमें उनको देखकर हर कोई चौंक गया. इस गाने में नाना पाटेकर को जानकर शायद ही कोई यकीन कर पाए, कि वो वहीं नाना है.
सबसे खास बात है कि ये गाना नाना पाटेकर का पहला डांस सीक्वल था, मतलब ये पहली बार था जब वो पर्दे पर डांस कर रहे थें. हालांकि वो इसको लेकर के काफी नर्वस भी थे. इस गाने में वो राज कुमार के साथ नजर आए थे. साल 1993 में आई इस फिल्म के साथ ही इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. गाना इतना पॉपुलर हुआ कि 33 साल बाद भी ये बैचलर पार्टी पर बजाया जाता है. तो चलिए जानते हैं वो गाना जिस पर पहली बार नाना ने लगाए थे ठुमके.
पहली बार नाना पाटेकर ने किया था डांस
हम बात कर रहे हैं साल 1993 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ के गाना ‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा’ की. इस फिल्म में नाना पाटेकर और राज कुमार ने लीड रोल प्ले किया था. इस गाने का पूरा मूड दोस्ती, पार्टी और मस्ती वाला है. जब कई सारे यार एक साथ मिलकर जश्म मनाते हैं और खासकर लड़को की बैचलर पार्टी के लिए ये गाना बिल्कुल परफेक्ट बैठता है. इस गाने को मोहम्मद रफी और सुदेश भोसले ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल संतोष आनंद ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. गाने में राजकुमार और नाना पाटेकर की दोस्ती और बॉन्डिंग देखकर मजा तो आती है, लेकिन असल में दोनों सेट में एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर का असली नाम जानते हैं आप? ‘अग्नि साक्षी’ में निभाया था अपने असली नाम वाला किरदार, ऐसे मिला ‘नाना’ नाम
इस फिल्म में दोनों हीरो अपने सीन देने के बाद अपने कमरों में जाकर बैठते थे. लेकिन आपस में बातचीत नहीं होती थी. लेकिन ये चीज पूरी फिल्म में कहीं भी देखकर समझ नहीं आई. हालांकि इस गाने को शूट करने के बाद दोनों के बीच थोड़ी बातचीत होने लगी थी. इसी के साथ ही इस गाने में डांस करने को लेकर के नाना पाटेकर काफी नर्वस थे. क्योंकि इसके पहले उन्होंने कभी भी डांस नहीं किया था. यही वजह है कि ‘पी ले पी ले’ उनके लिए खास सीक्वेंस बन गया. गाने के बोल इस प्रकार हैं-
तुम तुम हओ हम हम है
न तुम कम हो
न हम कम है जानी
यार की है यारी निभानी
पी ले पी ले ओ मोरे राजा
पी ले पी ले ओ मोरे जानि
पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानि
यार की है यारी निभानी
पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानि
पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानि
9 करोड़ से ज्यादा व्यूज, आज भी नहीं उतरा क्रेज
गाने का क्रेज इतना है कि 33 सालों बाद भी इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. यूट्यूब पर देसी म्यूजिक लाइब्रेरी के वीडियो को 9.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यानी 90 के दशक का यह गाना सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि दोस्ती और जश्न का ऐसा नंबर बन गया, जो आज भी पुराने गानों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. नाना पाटेकर का पहली बार डांस करना और राज कुमार के साथ उनका मस्तीभरा अंदाज इस गाने को और खास बना देता है.





