मध्य प्रदेश

हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू दिया है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने और बीजेपी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल को बनाया गया है.

बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत

कुलदीप राणा को खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

जबकि सह-संयोजकों में ब्रिगेडियर आर.के. शर्मा, कर्नल एम.एस. कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल तथा सूबेदार विजय भट्ट शामिल हैं. खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कुलदीप राणा को प्रदेश संयोजक के रूप में सौंपी गई है, जबकि मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान और राजिंदर सिंह ठाकुर उर्फ डिंपल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है. देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक प्रेम पंडित को बनाया गया है.

संगठन में इन्हें मिली जगह

इसके अलावा अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया और आशुतोष शर्मा को सह-संयोजक बनाया गया है. फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बस्ती राम शर्मा तथा सह-संयोजक राकेश चंदेल को नियुक्त किया गया है. वहीं बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक शिवचरण चौहान और सह-संयोजक लता कटोच को बनाया गया है.

प्रदेश अध्यक्ष नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

इसी प्रकार परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोज राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर और संतोष शुक्ला को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों पर जताया भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक प्रकोष्ठ पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है.

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button