

नई दिल्ली:
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामा दिख रहा है. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026′ संसद में पेश हो चुका है. जिस पर आज 2 बजे से चर्चा शुरू हो गई है. आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर संसद पुस्तकालय भवन में NDA सांसदों की बैठक हुई. 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ पास हो गया है. जिस पर पर पिछले कई दिनों से गतिरोध चल रहा था. लेकिन अब सभी राजनीतिक दल सहमत हुए हैं.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य नेता NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/RnvF5RxNdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
पीएम मोदी NDA की बैठक को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. जिसे प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे.





