खबर

सिपाही को बलि का बकरा न बनाएं; सिवान AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी ने कहा- न्यायिक जांच हो, नहीं तो आंदोलन | tejashwi yadav demands judicial probe siwan ak 47 firing case Bihar Bandh CJP Student Protest attack on Samrat Choudhary government



पटना:

Siwan AK47 Firing Case: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सिवान जिले में 25 जुलाई को ‘बिहार बंद’ के दौरान AK-47 से कथित तौर पर गोली चलाए जाने के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने इस मामले में एक पुलिसकर्मी के निलंबन को पर्याप्त कार्रवाई मानने से इनकार करते हुए कहा कि केवल सस्पेंशन से सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान निर्दोष छात्रों और युवाओं को निशाना बनाया गया तथा सरकार असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर गोली चलाने जैसी कार्रवाई की गई.

सस्पेंशन को बताया दिखावटी कार्रवाई

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि सिवान में हुई घटना बेहद गंभीर है और केवल एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “यह कोई बड़ी कार्रवाई नहीं है. यह बस दिखावे के लिए किया गया काम है. देश भर में ऐसे बड़े-बड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन किसी भी प्रदर्शन के दौरान पहले कभी AK-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ. अगर वे वीडियो फुटेज देखें, तो उन्हें दिखेगा कि AK-47 सीधे छात्रों की ओर तानी गई थी. सस्पेंशन सिर्फ एक सांकेतिक कार्रवाई है. असली सवाल यह है कि किसके आदेश पर यह कार्रवाई की गई?”

न्यायिक जांच की उठाई मांग

तेजस्वी यादव ने AK-47 से गोली चलाए जाने के मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा, “पहली बार किसी आंदोलन में AK-47 से गोली चलाई गई.” गोली हवा में नहीं चलाई गई, निर्दोष युवाओं की छाती को छलनी किया गया. रिहाई का आदेश तो दिया, लेकिन दोषी अधिकारी पर क्या हुआ? किसके आदेश पर गोली चलाई गई. सिपाही की इतनी हैसियत नहीं है कि AK-47 से गोली चलाए. उसे बलि का बकरा न बनाया जाए.”

सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “सम्राट चौधरी के सौ दिन हो गए. उन्होंने क्या काम किया? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी बिना किसी प्रोटोकॉल के निरीक्षण कर रही हैं.” तेजस्वी ने आरोप लगाया, “इतना बड़ा काफिला तो किसी राज्य की मुख्यमंत्री का नहीं होता जैसा सम्राट चौधरी की पत्नी का था.”

छात्रों की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन के बाद छात्रों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, “चाहे तेजप्रताप जी हों, चाहे हजारों मेरे भाई हों. हम सबकी बात कर रहे हैं. जिन पर लाठी चली, गोली चली, वे सब मेरे भाई हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिहार को “पुलिसिया गुंडाराज” की ओर ले जा रही है. तेजस्वी ने कहा, “जब समझौता हो गया तो बिहार में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया. एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा देने जा रहे छात्रों को गिरफ्तार किया गया. कई संगीन धाराएं लगाई गईं. अपराधियों को संरक्षण और छात्रों को गोली, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

आंदोलन की दी चेतावनी

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष पहले ही सरकार को चेतावनी दे चुका है. उन्होंने कहा, “हमने कहा था कि अगर मुकदमा वापस नहीं लेंगे तो हम आंदोलन करेंगे.” साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा, “जब बीजेपी किसानों को ठग सकती है तो छात्रों को क्यों नहीं ठग सकती. बिहार में महिलाओं को भी ठगा. कहा था कि लाख रुपये देंगे, नहीं दिया. सिवान फायरिंग मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. अब न्यायिक जांच की मांग के बाद इस मुद्दे के राजनीतिक रूप से और गरमाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : CJP आंदोलन में AK-47 का इस्तेमाल! बिहार में क्यों छिड़ा संग्राम!

यह भी पढ़ें : बिहार पुलिस का बेड़ा हुआ मजबूत; CM सम्राट ने 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें : सुहागरात और हवन के बाद अब चलती ट्रेन में पूजा; AC कोच का वीडियो वायरल, आस्था vs सुरक्षा पर बहस

यह भी पढ़ें : इराक में धमाकों से दहला एरबिल, US कॉन्सुलेट के पास सुनाई दिए विस्फोट; ईरानी ड्रोन हमले की आशंका






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button