

राजकोट:
दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट का गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. कहा जा रहा है कि फ्लाइट में धुआं देखा गया था. इसके बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया. ये एयरपोर्ट शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है.
इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही राजकोट हवाई अड्डा प्राधिकरण तुरंत हाई अलर्ट पर आ गए है. इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी हरकरत में आ गई है. राजकोट हवाई अड्डे के रनवे पर इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए हैं. इसके अलावा राजकोट फायर डिपोर्टमेंट की कई गाड़ियां और पानी के टैंकर हवाई अड्डे के रनवे पर तैनात किए गए हैं.
सभी यात्री सुरक्षित
राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित एक दल हवाई अड्डे पर पहुंच गया है. एम्बुलेंस और चिकित्सा दल भी तैयार रखे गए हैं.
राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया था. ये इंडिगो की फ्लाइट है. इसका फ्लाइट नंबर IGO1452 है. ये A321 टाइप फ्लाइट है. राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. फ्लाइट दुबई से मुंबई जा रही थी. कुल 194 लोग सवार थे.
यह भी पढ़ें: E20 से परिवार को मुनाफे का दावा झूठा, यह नीति भी दूसरे मंत्रालय की; HC पहुंचे नितिन गडकरी





