खबर

किशोर-आशा का 45 साल पुराना सुपरहिट वो गाना, जिसमें असल लाइफ में प्रेग्नेंट थीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र नहीं जितेंद्र की बनी थीं पत्नी | 45 year old song in which hema malini was pregnant in real life played jeetendra wife on screen asha kishore song became superhit



बॉलीवुड फिल्मों में जब किसी एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट दिखाना होता है तो मेकअप, कॉस्ट्यूम और नकली बेबी बंप का सहारा लिया जाता है. कई बार असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान इसे इतनी सफाई से छिपाया जाता है कि दर्शकों को भनक तक नहीं लगती. लेकिन हेमा मालिनी की बात कुछ और है. उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग ऐसे वक्त पर की जब वो खुद प्रेग्नेंट थीं. आमतौर पर वो भी ऐसे कॉस्ट्यूम पहना करती थीं कि उनका बेबी बंप न नजरा आए. लेकिन एक फिल्म में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी छुपाने की कतई कोशिश नहीं की. क्योंकि वो खुद फिल्म में प्रग्नेंट बीवी के रोल में थीं. 

जब फिल्म का किरदार और असल जिंदगी एक हो गए

ये दिलचस्प किस्सा साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी आवाज सुनो’ की शूटिंग का है. फिल्म के दौरान हेमा मालिनी प्रेग्नेंट थीं और ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं. इत्तेफाक ऐसा रहा कि फिल्म में भी उन्हें एक प्रेग्नेंट वाइफ का ही रोल निभाने का मौका मिला. यानी जिस बेबी बंप को दर्शकों ने पर्दे पर देखा, वो किसी मेकअप टीम की मेहनत नहीं. बल्कि हेमा मालिनी की असली प्रेग्नेंसी थी. इसलिए फिल्म के कई सीन आज भी देखने पर बिल्कुल नैचुरल लगते हैं.

उस दौर में किसी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को खुलकर बताना आम बात नहीं थी. ज्यादातर स्टार्स इसे प्राइवेट ही रखते थे और शूटिंग भी इस तरह की जाती थी कि किसी को पता न चले. लेकिन ‘मेरी आवाज सुनो’ इस मामले में बिल्कुल अलग साबित हुई. इस फिल्म के सभी गाने भी हिट रहे थे, जिसमें प्रेग्नेंट हेमा मालिनी ने शानदार अभिनय किया था.

जितेंद्र के साथ बनी सुपरहिट फिल्म

डायरेक्टर एस.वी. राजेंद्र सिंह बाबू की ‘मेरी आवाज सुनो’ उस समय की पॉपुलर फिल्मों में शामिल थी. फिल्म में जितेंद्र डबल रोल में नजर आए थे. एक तरफ वो ईमानदार पुलिस अफसर बने थे, तो दूसरी तरफ उनका दूसरा किरदार क्राइम वर्ल्ड से जुड़ा था. हेमा मालिनी ने उनकी प्रग्नेंट वाइफ की भूमिका निभाई थी. फिल्म में परवीन बाबी, रंजीत, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे बड़े कलाकार भी थे. पुलिस, अपराध और नेताओं के गठजोड़ पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कामयाब रही.

यह भी पढ़ें: 40 साल पुरानी वो हॉरर फिल्म, 80s में था खौफ, रात में होती थी शूटिंग, एक्ट्रेस को बोली- फिर पीछे से आपके भूत लग गया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button