खबर

पंचायत को टक्कर देने वाली TVF की वो सीरीज, 29 दिन से प्राइम वीडियो टॉप 10 पर है राज, 5 एपिसोड में दिखा गांव | TVF series gram chikitsalay Prime Video Top 10 for 29 days after Panchayat success showing village life in five episodes



नई दिल्ली:

OTT पर इन दिनों एक ऐसी हिंदी वेब सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है. जिसने बिना बड़े स्टार्स और भारी-भरकम एक्शन के दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि ये पिछले 29 दिनों से प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. गांव की सादगी, हल्की फुल्की कॉमेडी और दिल को छू लेने वाली कहानी इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है. अगर आपको ‘पंचायत (Panchayat)’ जैसी ग्रामीण माहौल वाली कहानियां पसंद हैं. तो ये वेबसीरीज भी आपको काफी पसंद आएगी. ये सिर्फ 5 एपिसोड की सीरीज है जो आपके वीकेंड की परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.

गांव के अस्पताल की कहानी में छिपा है असली ड्रामा

हम बात कर रहे हैं ‘ग्राम चिकित्सालय’ की. ये 2025 की हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है. जिसका डायरेक्शन राहुल पांडे ने किया है. इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने बनाया है. जबकि इसका निर्माण TVF ने किया है. सीरीज 9 मई 2025 को Prime Video पर रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- 37 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने गाया ऐसा गाना, गुलशन कुमार को सिर्फ उसके लिए बनानी पड़ीं 3 फिल्में

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में दिखी बनराकस की झलक 

ग्राम चिकित्सालय की कहानी डॉ. प्रभात की है. जो एक यंग डॉक्टर हैं. उनकी पोस्टिंग एक गांव के जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होती है. वो पूरे जोश के साथ गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पहुंचते हैं. लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ जाता है कि समस्या सिर्फ अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है. गांव की राजनीति, लोगों की सोच और सरकारी व्यवस्था उनके सामने नए नए चैलेंजे खड़े करते हैं. धीरे धीरे उन्हें एहसास होता है कि बदलाव लाने से पहले खुद को भी बदलना जरूरी है. इस शो के दूसरे सीजन में पंचायत सीरीज का क्रॉसओवर देखने को मिला था. दरअसल, बनराकस और बिनोद का किरदार निभाने वाले एक्टर निरहुआ के साथ एक सीन में नजर आए थे, जिसके चलते यह काफी पॉपुलर हुआ. 

शानदार स्टारकास्ट और गांव की सादगी ने जीता दिल

सीरीज में अमोल पाराशर ने डॉ. प्रभात का किरदार निभाया है. उनके साथ आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. तीनों एक्टर्स की सहज एक्टिंग कहानी को और ज्यादा रियल बना देती है. TVF की पहचान हमेशा जमीन से जुड़ी कहानियां रही है और ‘ग्राम चिकित्सालय’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है. रिलीज के कई हफ्तों बाद भी ये प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- 44 साल पुराना ठेठ देसी गाना, किताब पर थी फिल्म, शोले के एक्टर ने हीरो बन बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button