खबर

व्लॉगिंग में कैसे बना सकते हैं करियर? कुछ दिन का कोर्स बदल सकता है जिंदगी | how to make career in vlogging with short term video editing course



Vlogging Career: क्या आप भी दिनभर इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स या ट्रैवल व्लॉग्स देखते रहते हैं. क्या आपके मन में भी कभी ख्याल आता है कि ‘काश, मैं भी कैमरे के सामने बोल पाता और घर बैठे-बैठे अपनी पसंद का काम करके पैसे कमा पाता’, अगर हां, तो आप व्लॉगिंग (Vlogging) को लाखों रुपए कमाने वाला फुलटाइम करियर बना सकते हैं. इसके लिए न बहुत महंगे कैमरे और ना ही बहुत ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की जरूरत है. आइए जानते हैं कैसे व्लॉगिंग में करियर बना सकते हैं और कुछ दिन का कोर्स कैसे आपकी लाइफ बदल सकती है.

व्लॉगिंग क्या है और इसमें कितना स्कोप है

आसान तरह से समझें, तो वीडियो डायरी को ही व्लॉग (Vlog) कहा जाता है. जब आप अपनी डेली लाइफ, अपनी ट्रैवलिंग, खाने-पीने की जगहें या कोई खास हुनर जैसे कुकिंग, गेमिंग, टेक को कैमरे के सामने रिकॉर्ड करके लोगों को दिखाते हैं, तो उसे व्लॉगिंग कहते हैं. आज के समय में लोग टीवी देखने के बजाय अपने मोबाइल पर व्लॉग्स देखना ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां विज्ञापन देने के लिए टीवी के बजाय व्लॉगर्स को लाखों रुपए दे रही हैं.

व्लॉगिंग में करियर कैसे बनाएं

1. अपना Niche चुनें

  • सबसे पहले तय करें कि आपको किस चीज में मजा आता है.
  • डेली लाइफस्टाअल (Daily Life Vlogs) में अपनी रूटीन और फैमिली लाइफ दिखाएं.
  • ट्रैवल व्लॉगिंग (Travel Vlogging) में नई-नई जगहों पर घूमना और वहां की जानकारी दे सकते हैं.
  • फूड व्लॉगिंग (Food Vlogging) में अलग-अलग स्ट्रीट फूड या रेस्टोरेंट का खाना रिव्यू करना होता है.
  • टेक, गेमिंग या फैशन व्लॉग में अपने पसंदीदा टॉपिक पर वीडियो बनाना होता है.

2. बेसिक गैजेट्स से शुरुआत करें

शुरुआत में लाखों का कैमरा खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. आपके पास जो स्मार्टफोन है, उसी से शुरुआत करें. इसके लिए सिर्फ 2 चीजें खरीदने की जरूरत पड़ती है. एक अच्छा माइक (Mic), ताकि आपकी आवाज साफ आए और एक छोटा ट्राइपॉड या ट्राइपॉड स्टिक लें, ताकि वीडियो हिले नहीं और सही तरह बनें.

3. स्टोरीटेलिंग सीखें

व्लॉगिंग का असली जादू इस बात में है कि आप अपनी बात लोगों को कैसे बताते हैं यानी आपकी कहानी कहने का अंदाज कैसा है. वीडियो में शुरुआत ऐसी होनी चाहिए कि देखने वाला वहीं रुक जाए और अंत तक वीडियो देखे.

व्लॉगिंग के लिए कौन सा कोर्स करें

आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब चैनल्स और डिजिटल मीडिया इंस्टीट्यूट्स 7 दिन से लेकर 1 महीने तक के शॉर्ट-टर्म व्लॉगिंग और वीडियो एडिटिंग कोर्स ऑफर कर रहे हैं. इन कोर्सेस में आपको कई चीजें सिखाई जाती हैं.

व्लॉगिंग कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है

1. कैमरे के सामने बोलने का कॉन्फिडेंस, ताकि कैमरे का डर आसानी से दूर हो सकें.

2. वीडियो एडिटिंग (Video Editing) में मोबाइल ऐप्स जैसे VN, CapCut, KineMaster से प्रो-लेवल वीडियो कैसे बनाएं.

3. यूट्यूब और इंस्टाग्राम SEO, ताकि सही टाइटल, थंबनेल (Thumbnail) और हैशटैग लगा पाएं, जो वीडियो वायरल करने में मदद करता है.

4. एडसेंस, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने के तरीके (Monetization) सिखाए जाते हैं.

व्लॉगिंग के लिए कोर्स करना क्यों जरूरी

अगर आप सही गाइडेंस के साथ 10-15 दिन का एक बेसिक एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन कोर्स कर लेते हैं, तो आपकी सीखने की स्पीड 10 गुना तेज हो जाती है और आप गलतियां करने से बच जाते हैं.

व्लॉगिंग से कमाई कैसे और कितनी होती है

जब आपके चैनल या पेज पर लोग जुड़ने लगते हैं, तो कमाई के कई ऑप्शन खुल जाते हैं. यूट्यूब एडसेंस (YouTube Ads), ब्रांड प्रमोशन (Brand Sponsorships), एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

व्लॉग बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें

1. कंसिस्टेंसी बनाए रखें. शुरुआत में व्यूज कम आएंगे, लेकिन हिम्मत हारकर वीडियो बनाना बंद न करें.

2. किसी बड़े व्लॉगर की नकल न करें. लोग आपको आपकी सादगी और असली अंदाज के लिए पसंद करेंगे.

3. क्वालिटी से समझौता न करें. वॉइस (Audio Quality) हमेशा साफ होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें – भारत में नॉन-मेट्रो शहरों में नौकरी के सबसे बड़े हब बने ये शहर, विशाखापत्तनम लगातार नंबर 1




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button