खबर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में जगमगा उठे आदियोगी, कोयंबटूर में दिखा अद्भुत नजारा | Adiyogi Statue Illuminated in Tricolour Ahead of India 80th Independence Day, Video Shared by Sadhguru



भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में स्थापित 112 फीट ऊंची आदियोगी प्रतिमा तिरंगे के रंगों में जगमगा उठी.सदगुरु ने इसका वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आदियोगी प्रतिमा तिरंगे के रंगे में दिख रही है. इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

तिरंगे के रंगों में सजा आदियोगी

केसरिया, सफेद और हरे रंग की आकर्षक रोशनी से सजी आदियोगी शिव की प्रतिमा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और देशभक्ति की भावना को और खास बना दिया. रोशनी की यह भव्य सजावट भारत की एकता, गौरव और स्वतंत्रता के 80वें वर्ष का प्रतीक बनी.

आदियोगी पर की गई विशेष लाइटिंग देश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय होने के गर्व का उत्सव मनाती है. तिरंगे की रोशनी में नहाई प्रतिमा का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे.

112 फीट ऊंची है आदियोगी प्रतिमा

ईशा योग सेंटर में स्थापित आदियोगी की 112 फीट ऊंची प्रतिमा भगवान शिव को आदि गुरु के रूप में समर्पित है. यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी चेहरे की मूर्तियों में से एक मानी जाती है और देश-विदेश से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button