खबर

50 रुपये में बनाएं कलौंजी का तेल, सप्ताह में 1 बार लगाने से लंबे और घने हो सकते हैं बाल | how to make kalonji oil at home for hair growth and hair fall



Kalonji oil Recipe : झड़ते बेजान बाल न सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या हो चुकी है, बल्कि कम उम्र के लोग भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं. इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें प्रदूषण, बढ़ता स्ट्रेस, गलत खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स शामिल हैं. ऐसे में हम में से कई लोग अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन मार्केट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के नाम पर काफी मंहगें दामों पर हेयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिसमें कलौंजी का तेल भी शामिल है.

अगर आप मार्केट में कलौंजी का तेल लेने जाएंगे, तो आपको 200 से 1000 रुपये की कीमत में लेत मिलेगा. ऐसे में कई लोग इस तेल को खरीदने से दूरी बना लेते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो परेशान न हों. हम इस लेख में आपको घर पर ही कलौंजी का तेल बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो सिर्फ 50 से 100 रुपये में बनकर तैयार हो जाएगी. यहां जानते हैं रेसिपी-

घर पर कैसे बनाएं कलौंजी का तेल?

आवश्यक सामग्री

  • कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच 
  • प्याज – 1 से 2 
  • करी पत्ता – 10 से 15 पत्ते
  • नारियल तेल – 200 मिली

कलौंजी का तेल बनाने की विधि

  • सबसे पहले कलौंजी और मेथी के दानों को दरदरा करके पीस लें. 
  • फि गैस पर कड़ाही चढ़ाएं, इसमें नारियल तेल डालकर गर्म.
  • इसके बाद प्याज और करी पत्ता डालकर इसे कुछ देर के लिए उबालें. 
  • जब तेल उबल जाए, तो इसे ठंडा करके कांच की बोतल में डाल लें.
  • फिर इसमें कलौंजी और मेथी का पाउडर डालकर 2 से 3 सप्ताह के लिए धूप में छोड़ दें.
  • बीच-बीच में तेल को हिलाते रहें.
  • 2 से 3 सप्ताह बाद तेल को छानकर इसे अपने बालों पर लगाएं.

बालों पर कैसे लगाएं कलौंजी का तेल?

रात को या अपने बालों को धोने से करीब 30 मिनट पहले इस तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें. चाहें तो इसे ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. फिर अपने बालों को धो लें.

बालों में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है?

ये भी पढ़ें – Hair Fall Reason: आयरन, Vitamin D या B12? जानिए किस कमी से सबसे ज्यादा झड़ते हैं बाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button