

बारिश में बनाएं ये स्नैक
NDTV
बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा और गर्मागर्म खाने का मन करने लगता है. ऐसे में अगर आप भी शाम की चाय के साथ कोई आसान और स्वादिष्ट स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो वायरल मसाला कॉर्न आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर शेफ कुणाल कपूर की मसाला कॉर्न रेसिपी काफी पसंद की जा रही है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए.
यहां देखिए वीडियो…
मसाला कॉर्न कैसे बनाएं?
सामग्री
- 2 भुट्टे (टुकड़ों में कटे हुए)
- मक्खन (2 बड़े चम्मच)
- लहसुन (2 बड़े चम्मच बारीक कटा)
- चिली फ्लेक्स (2 छोटी चम्मच)
- ओरिगैनो (2 छोटी चम्मच)
- टोमैटो केचप (1/4 कप)
- नमक (स्वादानुसार)
- हरा धनिया (थोड़ा सा)
- नींबू (1)
बनाने का तरीका
- मसाला कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में पानी और थोड़ा नमक डालकर कॉर्न को अच्छी तरह उबाल लें.
- जब कॉर्न नरम हो जाएं तो पानी निकालकर इन्हें अलग रख दें.
- एक पैन को गैस पर रखें और उसमें मक्खन डालकर पिघलाएं.
- अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें टोमेटो केचप डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं.
- अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, इससे सॉस स्मूद बन जाएगी.
- अब सॉस में उबले हुए कॉर्न डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- जब कॉर्न पूरी तरह मसालों में मिल जाएं तो गैस बंद कर दें.
- सर्व करने से पहले ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें.
इसे भी पढ़ें: बरसात में सील गई है नमकीन और स्नैकस, जानिए स्टोर करने और सही करने का तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें





