खबर

45 साल पुराना अमिताभ-नीतू का गाना, रवींद्रनाथ टैगोर के गीत से इंस्पायर्ड, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया अमर, आज भी है प्रेमियों की लिस्ट में शुमार | This Amitabh Bachchan song was inspired by rabindra sangeet sung by Kishore Kumar from movie yarana



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और ढेरों सुपरहिट गाने भी दिए हैं. चाहे खइके पान बनारस वाला हो या रंग बरसे या फिर मेरे अंगने में उन्होंने हर मूड के गाने किए हैं और उनमें जान डाल दी है. आज हम अमिताभ के एक ऐसे गाने के बारे में बात कर रहे हैं, जो उनके एंग्री यंग मैन वाली इमेज के विपरीत एक शांत बहती धारा जैसा है, जिसे सुन आपका मन भी सुकून पाता है. कमाल की बात ये है कि ये गाना रवींद्रनाथ टैगोर के गीत से प्रेरित था.

हम जिस हिंदी गाने की बात कर रहे हैं वो अमिताभ बच्चन की कल्ट क्लासिक फिल्म याराना का है. वो गाना है ‘छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा’. मन को सुकून से भर देने वाले इस गाने का कनेक्शन रवींद्र संगीत से है. यह गाना रवींद्र संगीत के गाने “तोमार होलो शुरू, आमार होलो सारा” (Tomar Holo Shuru Amar Holo Sara) का अडॉप्टेशन था. फिल्म के प्रोड्यूसर इसकी धुन को लेकर कंफ्यूजन में थे, लेकिन अमिताभ बच्चन के सुनने और मंजूरी देने के बाद इसे फिल्म में शामिल किया गया. हिंदी फिल्म का गाना “हम आपकी आंखों में इस दिल को बसा दें तो” (“प्यासा”, 1957) भी इसी धुन से प्रेरित था.

गाने को लेकर अमिताभ की उलझन

याराना फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही थी, तभी अमिताभ बच्चन ने म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन को फोन करके कहा कि यह गाना उनके शूट करने के हिसाब से बहुत फास्ट है. राजेश रोशन ने बिग बी से कहा कि वे उन पर भरोसा रखें और गाने की शूटिंग करें. अमिताभ थोड़े असमंजस में थे, लेकिन उन्होंने काम जारी रखा. आखिरकार यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ और आज एक आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है.

किशोर कुमार ने दी आवाज

गाने को किशोर कुमार ने अपनी मखमली आवाज दी. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इस खूबसूरत बंगाली रचना को इस गाने में इस तरह शामिल किया कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध रह गए. गाने की शुरुआत की दो लाइनें सीधे रबींद्र संगीत से ली गई हैं. गाने के बोल अनजान ने लिखे थे.

फिल्म याराना 1981 में रिलीज हुई थी. फिल्म को राकेश कुमार ने डायरेक्ट किया था और अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू सिंह, कादर खान और तनुजा ने फिल्म में अदाकारी की थी.  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button