
Delhi-NCR Rain Red Alert: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. नोएडा, गुरुग्राम तक कई इलाके जलमग्न हैं. सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहा है. इस सबके बीच मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए एक और चेतावनी जारी कर दी है. IMD ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश ने लोगों को जहां गर्मी और उमस से राहत दिलाई है वहीं कई इलाकों में जलभराव और भीषण जाम ने परेशानी बढ़ा दी है.
अगले कुछ घंटे भारी बारिश
IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अनुमान लगाया है कि अगले कुछ घंटों में कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ मध्यम आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है. IMD ने दिल्ली और NCR के निवासियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करते समय सावधानी बरतें और जलजमाव वाले इलाकों से बचें क्योंकि पूरे इलाके में भारी बारिश जारी है.
#WATCH | Delhi: Traffic snarl on Barapullah Flyover, following heavy rainfall. pic.twitter.com/rEjuOwVQvX
— ANI (@ANI) August 7, 2026
भारी बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में जाम
दिल्ली-एनसीआर में लगातार भारी बारिश हो रही है. कई जगहों पर हालात खराब हो गए हैं. गुरुग्राम से लेकर दिल्ली-नोएडा तक सड़कों पर जाम लग गया है. सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें कैब तक नहीं मिल पा रही है. जलभराव की वजह से लोग फंस गए हैं. पीक आवर्स में बारिश की वजह से समस्या और ज्यादा बढ़ गई है.
कहां कैसे हैं हालात?
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. दिल्ली के संगम विहार इलाके में बारिश के बाद जलजमाव हो गया है. रास्तों पर पानी भर गया है. इस दौरान बच्चे पानी में नहाते दिखे. रास्ते पर बाइक और स्कूटी फंस गईं. लोग धक्का देकर अपने वाहन निकालते दिखे.
#WATCH | Delhi: Heavy waterlogging in Sangam Vihar area, following heavy rainfall. People push their vehicles through deep water. pic.twitter.com/Bjw92D5tEF
— ANI (@ANI) August 7, 2026
गुरुग्राम में भी भारी बारिश जारी है. बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है. शीतला माता मंदिर इलाके में भारी जलभराव हो गया है. एक ऑटो पानी में फंस गया, जिसे चालक ने धक्का मारकर निकालने की कोशिश की. मंदिर परिसर के भीतर भी पानी भर गया.
VIDEO | Gurugram: Heavy rainfall causes severe waterlogging in the Sheetla Mata Mandir area.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/S1LHq6wxh2
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
नोएडा में भी भारी बारिश के कारण जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. नोएडा के महमाया फ्लाईओवर से लेकर चिल्ला बॉर्डर और फिल्म सिटी तक ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. इसके अलावा सेक्टर 96, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे भी जाम की स्थिति है.नोएडा: भारी बारिश के कारण जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

दिल्ल-एनसीआर में मौसम विभाग न बारिश की चेतावनी जारी की है
Photo Credit: IMD
यूपी से दिल्ली में दाखिल होंगे भारी बारिश वाले बादल
मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम यूपी से भारी बारिश वाले बादल देर रात तक दिल्ली-NCR में दाखिल होंगे. दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में अभी हो रही भारी बारिश का दौर रात 9 बजे तक जारी रहेगा. इसके बाद बारिश कम होने की उम्मीद है, लेकिन आधी रात तक हल्की बारिश होती रहेगी.
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लिए भारी बारिश का अलर्ट है. रात 8 बजे तक 40-80mm और बारिश होने की उम्मीद है. इन इलाकों में आधी रात से अब तक 80-140mm बारिश हो चुकी है. बारिश का आंकड़ा 200mm तक पहुंच सकता है और जगह-जगह भारी जलभराव की आशंका है.
Major weather update – Delhi NCR (5:15pm)
Excessive feeder bands from NW UP will enter Delhi NCR until late nights.
• Current spell of moderate to heavy rains will continue atleast till 9pm across Delhi, Faridabad, Gurgaon, Noida, Ghaziabad. Reduction is expected thereafter… pic.twitter.com/Ns0xAySzVd
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) August 7, 2026
कई इलाकों में पहले ही 100mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है. अगले कुछ घंटों में कई जगहों पर बारिश 150mm का आंकड़ा पार कर जाएगी और कुछ जगहों पर आधी रात तक 200mm बारिश हो सकती है. NCR के कई इलाकों में पहले से ही जलभराव की स्थिति है और आज रात हालात और बिगड़ सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में क्यों हो रही इतनी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण यह भारी बारिश हो रही है. IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी तेज बारिश जारी रह सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव, स्थानीय बाढ़ और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका बनी रहेगी.
दिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक जाम
आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है. ऐसे में कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलजमाव हो गया. महरौली-बदरपुर रोड, ITO, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर स्ट्रेच, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग में भारी ट्रैफिक की खबर मिली.
पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों, जैसे GT रोड, GTB एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन में भी ट्रैफिक जाम की खबर मिली. सोशल मीडिया यूजर्स ने दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म और महरौली-बदरपुर रोड के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में जलजमाव की जानकारी दी.





