खबर

30 अक्टूबर को कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, कैसे चेक करें स्टेटस स्टेप बाई स्टेप | PM Kisan Yojana 24th installment released timing on 30 October know step-by-step guide how to check your status



PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment Release: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 30 अक्टूबर को पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 24वीं किस्त के 2000 रुपये जारी की जाएगी. बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे. गुजरात के बनासकांठा से पीएम 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके माध्यम से देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में भेजी जाएगी.

कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के पहले दिन 30 अक्टूबर को वह बनासकांठा जिले के ‘भीलडी’ पहुंचेंगे. यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:00 बजे बनासकांठा में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव’ के मंच से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देश भर के लाभार्थी किसानों के खातों में 24वीं किस्त की राशि जारी कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का स्टेटस (Beneficiary Status) चेक करना बहुत आसान है. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे आसानी से चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर ‘Farmers Corner’ वाले सेक्शन में दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर ‘Get OTP’ पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपकी किस्त के भुगतान की पूरी स्थिति (Payment Status), बैंक खाते का विवरण और ट्रांसफर की तारीख दिखेगी. 

अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप ‘Know Your Registration Number’ लिंक पर क्लिक करके अपने आधार या मोबाइल नंबर से उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

पोर्टल पर अपना स्टेटस देखते समय ‘Eligibility Status’ सेक्शन में e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding (DBT) के आगे हरे रंग का ‘Yes’ मार्क होना बेहद जरूरी है. अगर इनमें से किसी भी विकल्प पर ‘No’ या लाल निशान दिखता है, तो आपकी किस्त का भुगतान रुक सकता है. इस स्थिति में आपको अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी होगी और बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर डीबीटी सेवा सक्रिय करनी होगी, जिसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक या स्थानीय कृषि विभाग या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | पीएम किसान के 6000 के अलावा इस राज्य में मिलते हैं 10,000 रुपये और…जानें किस राज्य में है कौन सी स्कीम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button