खबर

18 दिसंबर को आ रही 4500 करोड़ की फिल्म, समझने के लिए देखनी होंगी 300 घंटे की ये फिल्में और सीरीज, वर्ना रह जाएंगे जीरो | 4500 crore Avengers Doomsday releasing on 18 December to understand it you have to watch 300 hours of MCU movies and series otherwise all zero



नई दिल्ली:

18 दिसंबर 2026 को एक ऐसी फिल्म आ रही है जिसे लेकर दुनियाभर में हल्ला मचा हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि अगर आप इसे देखने जाते हैं तो इसके लिए आज से ही तैयारी शुरू करनी पड़ सकती है क्योंकि बिना इस फॉर्मूले के गए तो आपको कुछ समझ नहीं आने वाला. हम बात कर रहे हैं 4500 करोड़ रुपये की फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की. अगर आपने पिछले कुछ सालों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को पूरी तरह फॉलो नहीं किया है, तो ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ देखने से पहले आपको एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. 

अगर आप शुरू से शुरुआत करें और MCU फिल्में, डिज्नी प्लस की सीरीज और मल्टीवर्स स्टोरीलाइन से जुड़े प्रमुख लेगेसी मार्वल प्रोजेक्ट्स को शामिल करें, तो लगभग 300 घंटे से ज्यादा का कंटेंट देखना पड़ेगा.

क्या है 4500 करोड़ की फिल्म 300 घंटे का कनेक्शन

अब इस कॉन्टेंट में सिर्फ एमसीयू फिल्में ही नहीं, बल्कि डिज्नी प्लस सीरीज और पुरानी लेगेसी फिल्में (जैसे एक्स-मैन फ्रैंचाइजी) भी शामिल हैं. अब तक एमसीयू में लगभग 38 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं (फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स तक), और स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भी आ चुकी है. अगर लेगेसी मार्वल फिल्मों को भी जोड़ें तो कुल फिल्मों की संख्या और बढ़ जाती है.

यह आंकड़ा आयरन मैन (2008) से लेकर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ तक के सफर को कवर करता है. लगभग दो दशक की यह इंटर-कनेक्टेड कहानी एवेंजर्स, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी, फैंटास्टिक फोर, एक्स-मैन, स्ट्रीट-लेवल हीरो और अनगिनत मल्टीवर्सल इवेंट्स को पेश करती है. ये सब मिलकर मार्वल के अब तक के सबसे बड़े क्रॉसओवर की नींव तैयार करते हैं.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ मचाने वाली है गदर

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे एंथनी रूसो और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है. फिल्म मल्टीवर्स सागा का महत्वपूर्ण अध्याय है और ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ (दिसंबर 2027) से पहले आ रही है. कहानी थंडरबोल्ट्स की घटनाओं के 14 महीने बाद शुरू होती है. इसमें तीन अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो अर्थ 616 के अवेंजर्स, वाकांडन और न्यू एवेंजर्स, अर्थ-828 के फैंटास्टिक फोर और अन्य यूनिवर्स के एक्स-मैन डॉक्टर डूम के खतरे का सामना करने के लिए एक साथ आते हैं.

रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के रोल में हैं. कास्ट में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन, टॉम हिडलस्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट और कई अन्य दिग्गज शामिल हैं. फिल्म का रनटाइम लगभग 165 मिनट बताया जा रहा है.

2008 में शुरू हुआ था एमसीयू यूनिवर्स, ताकत बनी चुनौती

मार्वल की यह विशालता ही उसकी ताकत और चुनौती दोनों है. 2008 में आयरन मैन से शुरू हुई यह यात्रा अब मल्टीवर्स के जटिल जाल में फैल चुकी है. डिज्नी प्लस सीरीज ने कहानी को और गहराई दी है, लेकिन साथ ही नए दर्शकों के लिए एंट्री पॉइंट को थोड़ा मुश्किल भी बना दिया है. लगभग 38 एमसीयू फिल्मों के साथ सीरीज जोड़ने पर कुल समय सैकड़ों घंटों में पहुंच जाता है.

चाहे आप पूरी 350 घंटे की यात्रा तय करें या सिर्फ जरूरी टाइटल देखें, एक बात साफ है, एवेंजर्स: डूम्सडे मार्वेल यूनिवर्स का एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होने वाली है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button