खबर

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए नई मांओं को डाइट में क्या शामिल करना चाहिए? डॉक्टर से जानें | World Breastfeeding Day 2026 | New Mom Kya Khaye | How To Increase Breast Milk


एक महिला के जीवन में मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है. लेकिन इसके साथ आती हैं कई नई जिम्मेदारियां. डिलीवरी के बाद लगभग हर नई मां के मन में एक सवाल जरूर आता है क्या मेरे बच्चे का पेट सही से भर रहा है? शुरुआती दिनों में कई महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क कम बनने की शिकायत होती है. इसकी वजह से बच्चा रोता रहता है और मां परेशान हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो बिल्कुल घबराने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसी बारे में NDTV ने बात की डॉ. नेहा जोशी, सीनियर कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट, सीताराम भरतिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड रिसर्च (सीताराम भरतिया हॉस्पिटल) तो चलिए जानते हैं डॉ. नेहा जोशी ने न्यू मॉम को किन चीजों को खाने की सलाह दी.

न्यू मॉम को क्या खाना चाहिए- What To Eat New Mom)

1. मेथी दाना- (Fenugreek Seeds)

डॉ. नेहा जोशी बताती हैं कि अगर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने की बात हो, तो मेथी दाने का नाम सबसे ऊपर आता है. इसमें ऐसे नेचुरल तत्व होते हैं जो शरीर में दूध बनाने वाले हार्मोन को एक्टिव करते हैं.

कैसे खाएं- रात को एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को पी लें. आप चाहें तो मेथी के लड्डू बनाकर भी खा सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2. दलिया और ओट्स- (Oats And Porridge)

डॉ. नेहा जोशी कहती हैं कि ओट्स और दलिया में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह मां को एनर्जी तो देता ही है, साथ ही इसमें मौजूद आयरन ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद करता है.

कैसे खाएं- आप सुबह के नाश्ते में दूध वाला दलिया या नमकीन ओट्स खा सकती हैं.

3. हरी पत्तेदार सब्जियां- (Green Leafy Vegetables)

पालक, मेथी, बथुआ और लौकी जैसी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड भरपूर होता है. यह डिलीवरी के बाद मां के शरीर की कमजोरी दूर करती हैं और दूध की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों में सुधार लाती हैं.

4. गोंद और मेवे के लड्डू- (Dry Fruit Gond Ladoo)

डॉ. नेहा जोशी कहती हैं कि गोंद, बादाम, काजू, अखरोट और देसी घी से बने लड्डू नई मां को ताकत देते हैं और ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में बहुत असरदार होते हैं.

जरूरी टिप- 

ब्रेस्ट मिल्क का एक बड़ा हिस्सा पानी ही होता है. इसलिए पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर शरीर में पानी की कमी होगी, तो दूध भी कम बनेगा. नारियल पानी, छाछ और दूध भी अपनी डाइट में रखें.

ये भी पढ़ें- मां का खानपान सीधे बच्चे पर डालता है असर, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button