खबर

15Kg के गहने, 5Kg का लहंगा, 90s का गाना शूट करते छिल गया था एक्ट्रेस का पूरा शरीर, विदेशियों ने भी लुटाए पैसे, अल्का याग्निक की आवाज में कल्ट | Urmila Matondkar wore 15kg of jewellery and a 5kg lehenga In Chamma Chamma song from China Gate her entire body was cut sung by Alka Yagnik



नई दिल्ली:

90 के दशक के गाने सुनते ही आज भी फैंस मस्ती के मूड में आ जाते हैं. आज भी इन गानों को सुना जाता है और महफिलों में डांस और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं. हम आज ऐसे ही एक गाने के बारे में बात करेंगे, जोअपने दौर का सबसे बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ और आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने की धुन और लोकप्रियता इतनी थी कि इसे हॉलीवुड फिल्म मौलिन रूज! (2001) में हिंदी सैड डायमंड्स के रूप में भी इस्तेमाल किया गया. साल 2019 में आई फिल्म फ्रॉड सैइयां में इस गाने का मॉडर्न रीमेक बना, जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया था.

कौन सा है वो गाना 
वह गाना है 1998 में आई फिल्म चाइना गेट का एक बेहद लोकप्रिय और आइकॉनिक सॉन्ग छम्मा छम्मा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने की शूटिंग के दौरान उर्मिला मातोंडकर ने लगभग 15 किलो के गहने और 5 किलो का भारी लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मुश्किल डांस किया था.’छम्मा छम्मा’ एक बड़ा चार्टबस्टर बनकर उभरा. इस गाने की अपील कभी पुरानी नहीं होती. इस गाने की मेकिंग से जुड़ा किस्सा सुनकर आप हैरान रह जाएंगे…जीटीवी के रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ (Sa Re Ga Ma Pa) में बतौर गेस्ट पहुंची ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने  1998 में रिलीज हुई ‘चाइना गेट’ (Film China Gate) के सॉन्ग ‘छम्मा-छम्मा’ (Chamma Chamma Song) को लेकर यादें शेयर की थी.  यहां सभी कंटेस्टेंट्स उनके गानों पर परफॉर्म कर रहे थे. तभी अनन्या नाम की कंटेस्टेंट ने ‘छम्मा-छम्मा’ गाया, जिसे सुनकर ऐक्ट्रेस के कुछ पुरानी यादें ताजा हो गईं. 

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया. उर्मिला ने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए बंजारा कॉस्ट्यूम पहना था. इस गाने को अल्का यागनिक ने गाया था और राजकुमार संतोषी ने प्रड्यूस किया था. इस गाने को करने के बाद उन्हें काफी सारी चोटें आई थीं. ऐक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें इस गाने के लिए भले पूरी दुनिया से तारीफें मिलीं लेकिन उनका पर्सनल एक्सपीरियंस कुछ अच्छा नहीं रहा था.’मेरे दोस्त ने मुझे न्यूयॉर्क से कॉल किया और बताया कि पूरी फिल्म के दौरान तो सब शांत थे लेकिन जैसे ही ये गाना आया, वैसे ही इंडियन्स के साथ-साथ न्यूयॉर्क के लोगों ने भी पैसे लुटाने शुरू कर दिए थे.’

   
उर्मिला ने कहा कि यह सुनकर वह बहुत खुश हुई थीं क्योंकि जिस हिसाब से उन्होंने मेहनत की थी. उस तरह से गाने को खूब वाहवाही मिल रही थी.  गाने में बंजारा लुक के लिए उनका लहंगा 5 किलो का था जबकि जूलरी का वेट 15 किलो था. उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने गाने को शूट करना शुरू किया, तो पहला स्टेप जो था उसमें साइड लुक देना था. और जैसै ही मैंने किया वैसे ही मेरे कान के झुमको ने मुझे जोड़ की चपेड़ मारी. उर्मिला के मुताबिक शूट खत्म होने तक, उन गहनों की वजह से पूरी शरीर पर खरोंच के निशान आ गए थे.  

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button