खबर

100 दिन तक थिएटर्स में चलने वाली पहली फिल्म, 57 साल पहले 7 गानों ने बनाया ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा के सुरों ने किया अमर | First film to run in theaters for 100 days 57 years ago 7 songs made blockbusters Kishore kumar Lata Mangeshkar mohd Rafi Asha bhosle made immortal



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के लिए 1969 वो साल था, जिस साल राजेश खन्ना की वो फिल्म आई, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. वहीं इसके बाद उन्होंने 1971 तक 17 लगातार हिट फिल्में दीं. यह फिल्म ना सिर्फ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. बल्कि भारत और सोवियत यूनियन में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसी के साथ यह पहली फिल्म थी, जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी. वहीं इस फिल्म के हिट होने की वजह ना सिर्फ राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी थी. बल्कि इसके 7 गानों ने फैंस का दिल जीत लिया था. 

100 दिन तक सिनेमाघरों में चली

1969 में 100 दिनों तक चलने वाली सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म आराधना थी. दरअसल, यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (जहां हिंदी नहीं बोली जाती) और दक्षिण भारत के चार राज्यों में 100 दिनों से ज्यादा समय तक हर दिन चार शो के साथ सफलतापूर्वक चली. ‘आराधना’ दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में भी 3 साल तक चली और पूरे भारत में प्लैटिनम जुबली हिट रही. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना-मुमताज का रोमांटिक गाना, किशोर कुमार ने जब लता से कहा था- दो अलग कमरों में बैठे होने का अहसास करो

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. इसकी शुरूआत 1969 में अराधना फिल्म से हुई, जो सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद 1970 में सफर, 1971 में छोटी बहू, 1972 में अमर प्रेम, 1973 में दाग, 1973 में राजा रानी, 1974 में अविष्कार, 1977 में त्याग और 1978 में मालिक फिल्म आई, जिसने इस जोड़ी को फैंस के बीच नंबर वन बना दिया. 

अराधना के 7 ब्लॉकबस्टर गाने

अराधना फिल्म के गाने एसडी बर्म ने कंपोज किए थे. जबकि लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं आरडी बर्मन असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर थे. फिल्म में 7 सुपरहिट गाने थे. 

पहला गाना मेरे सपनों की रानी थी, जिसे किशोर कुमार ने आवाज दी. 
दूसरा गाना रूप मेरा मस्ताना है, जिसमें किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी. 
तीसरा गाना कोरा कागज था ये मन मेरा है, जिसे किशोर कुमार लता मंगेशकर ने गाया. 
चौथा गाना चंदा है तू मेरा सूरज है तू को लता मंगेशकर ने आवाज दी. 
पांचवा गाना सफल होगी तेरी अराधना है, जिसे एसडी बर्मन ने गाया. 
छठा गाना गुन गुना रहे हैं भंवरे हैं, जिसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया. 
सातवां गाना बाघों में बहार हैं, जिसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया था. 

इन 7 गानों को बंगाली में भी गाया गया था, जिसे किशोर कुमार, आशा भोसले, लता मंगेशकर और आरडी बर्मन ने गाया था. वहीं इन गानों की लिमिट 31.55 थी. जबकि फिल्म 169 मिनट की थी. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

ये Video भी देखें: Bollywood Gold: Rajesh Khanna के इस गाने बिना अधूरी है बहन की शादी, जानें पूरी दास्तान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button