खबर

यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज वाला पॉपुलर गाना, इश्क में चोट खाए सनम का दर्द करता है बयां, टीवी एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट | 100 crore youtube views song pain of lover who was hurt in love TV actress was not in mood but said yes and looted limelight



नई दिल्ली:

कम ही गाने होते हैं, जो लाखों में यूट्यूब व्यूज हासिल करते हैं. वहीं अगर यह करोंड़ों में पहुंच जाए तो बात ही क्या. ऐसे ही गाने की हम बात कर रहे हैं, जिसे टीवी एक्ट्रेस ने मूड में ना होने के कारण ना कर दिया था. लेकिन जब हां कहा तो लाइमलाइट चुरा ले गईं. वहीं यूट्यूब पर इस गाने को 100 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और लोग लगातार इसे सुनकर तारीफ करते हैं. गाने को अफसाना खान ने गाया था, जो बिग बॉस रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं. वहीं टीवी एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सरगुन मेहता हैं. जबकि उनके साथ हीरो हार्डी संधू नजर आ चुके हैं. 

सरगुन मेहता का 100 करोड़ व्यूज वाला गाना

इस कॉम्बिनेशन से आप समझ गए होंगे कि हम 2020 में आए गाने तितलियां की बात कर रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 1,047,423,109  व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को जाने ने लिखा और कंपोज किया था. जबकि सिंगर अफसाना खान और हार्डी संधू ने गाया था. वहीं म्यूजिक वीडियो में सरगुन मेहता और हार्डी संधू नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं- 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जावेद अख्तर ने कहा वल्गर, अलका-उदित के 8 गाने बने साल के सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक

इश्क में चोट खाए सनम की कहानी 

तितलियां गाने के बोल कुछ इस तरह हैं… 

मैं ओहदे पिच्छे मरां जग जाणदा
ओह नहीं पर मेरे लई मरदा
मैं ओहदे पिच्छे मरां जग जाणदा
ओह नहीं पर मेरे लई मरदा  
कदे इस फुल्ल ते कदे उस फुल्ल ते
यार मेरा तितलियां वरगा 

इन पंजाबी लाइनों का मतलब है,  मैं उसके प्यार में पागल हूं, ये बात पूरी दुनिया जानती है. लेकिन वह मुझसे उतना प्यार नहीं करता. वह कभी इस लड़की के पास जाता है, कभी उस लड़की के पास. मेरा यार बिल्कुल तितली की तरह है, जो एक फूल पर नहीं टिकता. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना इश्क में चोट खाए सनम का दर्द बयां करता है. गाने में हार्डी संधू एक शादीशुदा आदमी हैं, जो अपनी पत्नी (सरगुन मेहता) को धोखा देता है और दूसरी लड़कियों के पीछे घूमता रहता है. हालांकि सरगुन बार-बार उसे मौका देती है, लेकिन वह नहीं सुधरता. आखिरकार सरगुन तंग आकर फैसला करती है कि अब बदला लेने का समय आ गया है. अंत में वह हार्डी को मारने का प्लान बनाती है.  

सरगुन ने तितलियां गाने को किया था मना

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने तितलियां गाने के बारे में बात की और बताया कि उन्हें जानी ने म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया था. उन्होंने कहा, मैंने उससे कहा, मैंने इतने सारे गाने किए हैं. मैं मूड में नहीं हूं और  फिर मैंने कहा, ओके मैं करूंगी. और जब मैं तैयार हुई तो उन्होंने गाने की स्क्रिप्ट बदल दी. लेकिन अब सरगुन मेहता के नाम से तितलियां गाना जाना जाता है. 

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ी रामायण का गणेश चतुर्थी पर पहला गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सुनें जय जय राम

ये Video भी देखें: “हिन्दी फिल्में हमारा नेक्स्ट लेवल नहीं”: सरगुन मेहता, गुरनाम भुल्लर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button