मध्य प्रदेश

हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश


हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया है, हिमाचल प्रदेश में पांच IAS अधिकारियों को विभिन्न विभागों और संस्थानों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है. मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेशों तक प्रभावी रहेंगी.

हिमाचल प्रदेश सरकार के तरफ से आदेश के मुताबिक, आदित्य नेगी (IAS-2013), प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड, शिमला को निदेशक उद्योग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. वहीं, कमल कांत सरोच (IAS-2013), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, HIMURJA, शिमला को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन (Tourism & Civil Aviation) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है.

‘सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली’, META पर बोंली कंगना रनौत

आईएएस शिवम प्रताप सिंह को मिला HRTC का अतिरिक्त कार्यभार

इसी तरह शुभ करण सिंह (IAS-2015), विशेष सचिव (शिक्षा), हिमाचल प्रदेश सरकार को निदेशक ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. जबकि, शिवम प्रताप सिंह (IAS-2017), निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को प्रबंध निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.

तत्काल प्रभाव से लागू किए गए आदेश

इसके अलावा अभिषेक वर्मा (IAS-2018), प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड को निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये सभी अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी संभालेंगे. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

उधर, राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला और नारेबाजी की. हालांकि, पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.

रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button