खबर

हिंदी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस जिसके नाम पर बना गाना, 17 साल पहले अलीशा चिनॉय ने गाया, आज तक है नखरीली लड़कियों की पसंद | 17 year old song made on kareena kapoor Alisha chinai voice made it popular among sassy girls



नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अतरंगी एक्सप्रेशन क्वीन्स की अगर बात की जाए तो श्रीदेवी और करीना कपूर ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों के दिल जीते हैं. श्रीदेवी को चाहें मिस हवा-हवाई के तौर पर याद करें या उनकी फिल्म सदमा की बात करें श्रीदेवी ने अलग-अलग एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसाया भी रुलाया भी कुछ इसी तरह की कला में माहिर हैं करीना कपूर जिन पर ‘एक्सप्रेशन क्वीन’ का टाइटल बिल्कुल फिट बैठता है. उनकी अदाएं चाहें गीत के किरदार में देखें या कभी खुशी कभी गम की पू के रूप में करीना ने भी साबित किया है कि वह एक्सप्रेशन के मामले में बेताज बादशाह है. उनकी इन्हीं अदाओं की वजह से उनका निक नेम बेबो भी खासा पॉपुलर है. करीना का निक नेम इतना ज्यादा चर्चा में रहता है कि इस पर गाना भी बन चुका है. जी हां करीना वो पहली एक्ट्रेस हैं जिनके नाम पर गाना बना है.

करीना के नाम पर बना गाना 

करीना कपूर के नाम पर गाना साल 2009 में आई फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में आया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड रोल में थे. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम था ‘बेबो मैं बेबो’. ये गाना पूरी तरह करीना कपूर को डेडिकेटेड था और करीना के नखरों पर पूरी तरह फिट भी बैठता है. इस गाने के बोल अन्विता दत्त गौतम ने लिखे थे. म्यूजिक से इसे एक पेपी डांस नंबर बनाया अनु मलिक, सलीम-सुलेमान और आरडीबी ने और अलीशा चिनॉय ने अपनी स्टाइलिश सिंगिंग से इसमें चार चांद लगा दिए.

ये गाना करीना के यादगार गानों में से एक है. इन यादगार गानों की बात करें तो छम्मक छल्लो, फेविकोल से, हलकट जवानी, बोले चूड़ियां, यू आर माय सोनिया, तारीफां, नगाड़ा नगाड़ा बजा जैसे कई जबरदस्त नंबर हैं. करीना कपूर भले ही फिल्मी पर लंबे समय से अपने गीत टाइप के किसी किरदार में नजर नहीं आई हैं लेकिन पब्लिक इवेंट्स में अपने एक्सप्रेशन और बात करने के अंदाज से वह याद दिला देती हैं कि बॉलीवुड की बेबो वही हैं.

यह भी पढ़ें: बंजारों का 35 साल से फेवरिट है लता मंगेशकर का ये गाना, राजस्थान की मिट्टी से निकला विरह गीत, श्रीदेवी के डांस, चुलबुले एक्सप्रेशन से बना एवरग्रीन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button