मनोरंजन

प्रोड्यूसर्स के पैसों पर ऐश करने वाली एक्ट्रेसेस पर भड़कीं अमीषा पटेल, किस पर साधा निशाना?


बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पनी राय शेयर करती हैं, फैंस से बातचीत करती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के कई सवालों के खुलकर जवाब दिए. अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने फिल्मों में एक्ट्रेसेस की टीम के खर्चों पर निशाना साधा. खासकर तब, जब इस टीम का खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं.

अमीषा पटेल ने किस एक्ट्रेस पर साधा निशाना?
एक फैन ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या प्रोड्यूसर के खर्च पर स्टार्स का बड़ी टीम के साथ घूमना सही है? इस पर अमीषा ने कहा, ‘कई फीमेल एक्ट्रेसेस अपने स्टारडम को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. फिल्मों के प्रमोशन के दौरान उनकी टीम का खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं और कई बार ये खर्च उनकी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा होता है. उम्मीद है कि वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी इतनी ही बड़ी टीम के साथ रहेंगी, वो भी बिना किसी प्रोड्यूसर के खर्च उठाए.’

हालांकि अमीषा पटेल ने अपनी इस पोस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी फीमेल एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया.

ये भी पढ़ेंः संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने आ रहीं अमीषा पटेल?
एक दूसरे फैन ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया है. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जिनमें ‘एक के साथ एक फ्री’ जैसा ऑफर हो और टिकट की कीमत 99 रुपये हो, वो भी रिलीज के पहले ही दिन. मैं कुछ सालों में एक बार ‘गदर’ जैसी फिल्म करना पसंद करूंगी, बजाय इसके कि बेकार की फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद करूं. और मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने का वक्त बहुत जल्द आएगा.’

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट
बता दें, अमीषा पटेल आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी आखिरी सफल फिल्म ‘गदर 2’ थी, जिसमें वो सनी देओल के साथ नजर आई थीं.

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ में अमीषा ने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था. फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिलहाल अमीषा ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ेंः ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे मनोज तिवारी, बेटी रिति बिग बॉस 20 में मचा रहीं धमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button