

Global Handwashing Day 2026: खाना खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोना हम बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ धोने का भी एक सही तरीका होता है? जी हां, अगर आप सही तरीके से हाथ क्लीन नहीं करते हैं, तो आपके हाथों के कोन-कोने में गंदगी रह सकती है, जिसकी वजह से आ बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में सिर्फ 40 सेकंड में 6 आसान स्टेप्स अपनाकर अपने हाथों को क्लीन करने की कोशिश करें. इन स्टेप्स से अगर आप हाथ धोते हैं, तो इससे हाथों पर मौजूद गंदगी और जर्म्स को साफ करने में मदद मिल सकती है.
ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के मौके पर देशभर में लोगों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कई संक्रमण सिर्फ हाथों की सही सफाई से रोके जा सकते हैं. हाथों की गंदगी की वजह से बच्चों में पेट दर्द, डायरिया, सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण गंदे हाथों के कारण तेजी से फैलते हैं. ऐसे में हाथों की क्लीनिंग बहुत ही जरूरी है.
40 सेकंड में 6 आसान स्टेप्स से हाथ धोने का क्या तरीका है?
अक्सर लोग हाथों पर साबुन लगाकर कुछ सेकंड में पानी से धो लेते हैं, लेकिन इससे हाथों की सफाई पूरी नहीं हो पाती है. हाथों के बीच, उंगलियों के किनारों, नाखूनों और अंगूठों में सबसे ज्यादा गंदगी जमा रहती है. इसलिए हाथ धोने का सही तरीका अपनाना जरूरी है. यहां जानते हैं स्टेप्स-
पहला स्टेप: हाथों पर साबुन लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में अच्छी तरह रगड़ें और झाग बनाएं.
दूसरा स्टेप: एक हाथ की हथेली को दूसरे हाथ की ऊपरी सतह पर रगड़ें. फिर यही प्रक्रिया दूसरे हाथ के साथ दोहराएं.
तीसरा स्टेप: उंगलियों को आपस में फंसाकर उनके बीच की जगह को अच्छी तरह साफ करें.
चौथा स्टेप: नाखूनों और उंगलियों के सिरों को हथेली पर घुमाकर साफ करें. यह हिस्सा सबसे ज्यादा गंदगी जमा करता है.
पांचवां स्टेप: अंगूठों को दूसरे हाथ से पकड़कर घुमाते हुए साफ करें ताकि वहां जमी गंदगी निकल सके.
छठा स्टेप: कलाई को भी साबुन से रगड़कर साफ करें. इसके बाद साफ पानी से हाथ धो लें.
कब-कब हाथ धोना जरूरी है?
खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथों को अच्छे से क्लीन करें.
टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हैंड वॉश करना जरूरी होता है.
खांसने या छींकने के बाद भी हाथों को धोएं या सैनिटाइज करें.
बाहर से घर आने के बाद भी हाथों को धोना बिल्कुल भी न भूलें.
कचरा या गंदी चीज छूने के बाद धोएं हाथ.
ये भी पढ़ें – कान का मेल कैसे निकालें? सिर्फ 2 बूंद में सारी गंदगी आ जाएगी बाहर





